MP Tourism: एमपी के इस फोर्ट में अचानक गायब हुई थी पूरी बारात, जानें इसके पीछे का गहरा रहस्य

Kaushiki | Nov 09, 2025, 17:14 IST
गढ़कुंडार किला उत्तर प्रदेश में स्थित एक रहस्यमय किला है। अपनी भूल-भुलैया जैसी संरचना और एक पूरी बारात के गायब होने की चौंकाने वाली कहानी के लिए प्रसिद्ध है। इस किले में कहा जाता है कि राजाओं का खजाना छिपा हुआ है, जिसके कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
1 7 मध्‍यप्रदेश का गढ़कुंडार किला
KILA

Bhopal Tourism: भारत अपने प्राचीन और राजसी किलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इन्हीं सैकड़ों किलों में से एक है मध्‍यप्रदेश का गढ़कुंडार किला। ये अपने गहरे रहस्यों और चौंकाने वाली कहानियों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि इस किले में एक पूरी बारात अचानक गायब हो गई थी।

2 7 किले का स्थान और संरचना
KILA

ये मध्य प्रदेश के निवाड़ी (एमपी पर्यटन) जिले में एक पहाड़ी पर स्थित है। इस रहस्यमय किला की गिनती भारत के सबसे रहस्यमय किलों में होती है। यह किला पांच मंजिला है। इसमें तीन मंजिल ऊपर दिखाई देती हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे बनी हुई हैं।

3 7 किला कितना पुराना
KILA

इस किले के निर्माण की सही जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकिन इतिहासकार इसे 11वीं सदी का बताते हैं। माना जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना हो सकता है। इस पर चंदेल, बुंदेला और खंगार जैसे कई शासकों ने शासन किया था।

4 7 पूरी बारात का गायब होना
KILA

स्थानीय लोगों के बीच एक बहुत डरावनी कहानी मशहूर है कि एक बार पास के गांव से आई बारात किले में घूमने आई थी। घूमते-घूमते 50 से 60 लोग तलघर में गए और अचानक गायब हो गए, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला।

5 7 भूल भुलैया जैसी बनावट
KILA

किले (mp tourism) की बनावट इतनी भूल भुलैया जैसी है कि कोई भी अंजान व्यक्ति इसमें आसानी से रास्ता भटक सकता है। इसमें बहुत सारे रास्ते ऐसे हैं जो अचानक बंद हो जाते हैं या एक ही जगह पर वापस लाते हैं।

6 7 नीचे के दरवाजे बंद
KILA

बारात गायब होने और ऐसे ही कई रहस्यमय हादसों के बाद, लोगों ने सुरक्षा कारणों से तलघर और नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया। अब उन मंजिलों तक पहुंचना संभव नहीं है।

7 7 सोने-हीरे का खजाना
KILA

कहते हैं कि इस ऐतिहासिक किला में राजाओं का बड़ा खजाना छिपा हुआ है। इस खजाने को ढूंढने की कोशिश में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इससे इस किले का रहस्य (mysterious places) और भी गहरा हो जाता है। Madhya Pradesh