CM ने PARTH स्कीम का किया शुभारंभ, सेना-पुलिस की ट्रेनिंग कराएगी सरकार

Siddhi Tamrakar | Jan 08, 2025, 16:57 IST
Share
parth scheme
parth scheme

मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार अवसर देने के लिए PARTH स्कीम की शुरुआत की, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है।

मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल मेंPARTH स्कीम(पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर) का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित 28 वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह के दौरान हुआ।

PARTH योजना

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी दी किPARTH स्कीमका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देना है। युवाओं को संभागीय स्तर पर स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा (जनरल नॉलेज, मैथ्स, इंग्लिश आदि) और व्यक्तित्व विकास (personality development) शामिल होगा।

युवाओं को यह ट्रेनिंग खेल विभाग की संभागीय अधोसंरचना (Divisional Infrastructure) में दी जाएगी। ट्रेनिंग सेंटर के संचालन में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी की भूमिका होगी, जिसमें ग्रामीण युवा समन्वयक और विभागीय कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। भर्ती से पहले की ट्रेनिंग की स्कीम खुद के खर्चे पर चलने वाली होगी। ट्रेनिंग के लिए युवाओं से मासिक शुल्क लिया जाएगा।

ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर की योग्यता

  • शारीरिक दक्षता (physical fitness):ट्रेनरों के पास बीपीएड, बीपीई या एनआईएस डिप्लोमा होना चाहिए।
  • लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व विकास (personality development):विषय विशेषज्ञ सरकारी या प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों से चयनित किए जाएंगे। इनकी सेवाएं पार्ट-टाइम आधार पर ली जाएंगी।

MPYP पोर्टल

मंत्री सारंग ने बताया कि खेल विभाग ने प्रदेश के सभी युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, करियर गाइडेंस और रोजगार से जोड़ने के लिए MPYP पोर्टल लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और उज्जवल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन करेगा।

राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन

टीटी नगर स्टेडियम में 6 जनवरी से शुरू हुए 28 वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आज समापन होगा। इस कार्यक्रम में 15-29 वर्ष उम्र के 350 प्रतिभागी 10 संभागों से शामिल हुए। कार्यक्रम में लोकगीत, समूह लोक गायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी 7 विधाओं की प्रतियोगिताएं हुईं।

राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदर्शन करेंगे विनर

राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विनर 10-12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजितराष्ट्रीय युवा उत्सवमें हिस्सा लेंगे। 12 जनवरी को चुनी गई टीमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

मंत्री सारंग ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत 2047" के विजन से प्रेरित है। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार, कौशल और विकास के नए अवसर प्रदान करना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • नरेंद्र मोदी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • विश्वास सारंग
  • PARTH स्कीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग