ADPO सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के 357 पद रिक्त, भर्ती ही नहीं निकली

Sanjay Gupta | Jan 15, 2025, 09:36 IST
ADPO VACANCY
नोडल एजेंसी ईएसबी और पीएससी दोनों से ही सरकारी पदों पर खास भर्ती नहीं निकली है, लेकिन RTI से पता चला कि विधि विभाग में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के 357 पद खाली हैं।

मप्र सरकार लगातार रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती के दावे कर रही है। सीएम मोहन यादव ने तो अब दो लाख 70 हजार रिक्त पदों की बात कही है, लेकिन इसके बाद भी नोडल एजेंसी ईएसबी और पीएससी दोनों से ही कुछ खास भर्ती नहीं निकली है। वहीं सूचना के अधिकार (RTI) में जानकारी मिल रही है कि पद खाली हैं। ऐसे ही एक खुलासा विधि विभाग को लेकर हुआ है, जिसमें सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के रिक्त पदों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।



पीएससी ने भर्ती नहीं निकाली, पद रिक्त

साल 2021 में ही निकली थी भर्ती

इसके पहले आयोग द्वारा केवल साल 2021 में ही इस पद के लिए भर्ती निकली थी और वह भी 256 पदों के लिए, जिसकी आखिरी भर्ती बीते साल 2024 में ही पूरी हुई है। लेकिन इसके बाद कोई भर्ती कैलेंडर इसका जारी नहीं हुआ है। सूचना के अधिकार आवेदन लगाने वाले अधिवक्ता मनुदेव पाटीदार ने कहा कि जब पद रिक्त है तो फिर भर्ती आना चाहिए थी लेकिन यह भर्ती नियमित नहीं आ रही है। इसके लिए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दे चुके हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • हिंदी न्यूज
  • RTI
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ADPO
  • ईएसबी