अगले पांच साल में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी में 90 अफसर होंगे रिटायर

Amresh Kushwaha | Apr 21, 2026, 13:21 IST
mp ias cadre crisis 90 retire five years
मध्यप्रदेश में पहले से 69 आईएएस पद खाली हैं। अगले पांच साल में 90 और अफसर रिटायर होंगे। सबसे ज्यादा 26 अफसर 2027 में जाएंगे। नए अफसर उतनी तेजी से नहीं मिल रहे हैं। इससे प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ रहा है।

News In Short

  • मध्यप्रदेश में 459 स्वीकृत आईएएस पदों में से 390 ही भरे हैं।
  • अभी 69 पद खाली हैं और हालात बिगड़ने वाले हैं।
  • अगले पांच साल में 90 और आईएएस अफसर रिटायर हो जाएंगे।
  • सबसे बड़ा झटका 2027 में लगेगा, जब एक साथ 26 अफसर रिटायर हो जाएंगे।
  • नए आईएएस उतनी तेजी से नहीं आ रहे, जितनी तेजी से पुराने जा रहे हैं।

News In Detail

MP में आईएएस की कमी

मध्यप्रदेश सरकार के लिए सिविल सर्विस डे (21 अप्रैल) पर एक बड़ी चुनौती सामने आई है। प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस (IAS) के अफसरों की पहले से ही कमी है। ऊपर से अगले पांच साल में 90 और अनुभवी अफसर सेवानिवृत्त होने वाले हैं।



एमपी कैडर में कुल 459 पद स्वीकृत हैं। इनमें से अभी सिर्फ 390 आईएएस काम कर रहे हैं। यानी 69 पद पहले से खाली पड़े हैं। अब जैसे-जैसे और अफसर रिटायर होंगे, यह संख्या और बढ़ेगी।



f41aca62-c46


2027 में सबसे बड़ा झटका

आंकड़े देखें तो 2026 में 14 आईएएस रिटायर होंगे। इसके बाद 2027 में सबसे ज्यादा 26 अफसर एक साथ सेवानिवृत्त होंगे। 2028 में 16, 2029 में 21 और 2030 में 13 अफसर रिटायर हो जाएंगे। इस तरह 2026 से 2030 के बीच कुल 90 आईएएस प्रदेश की सेवा से हट जाएंगे।



2027 इसलिए भी अहम है क्योंकि इस साल अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के चार बड़े अफसर रिटायर हो रहे हैं। इनमें एसीएस जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा मई 2027 में, एसीएस स्वास्थ्य अशोक वर्णवाल जनवरी 2027 में, एसीएस नवीकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव सितंबर 2027 में और एसीएस कुटीर एवं ग्रामोद्योग केसी गुप्ता अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। ये चारों अफसर अपने-अपने विभागों में लंबे अनुभव के साथ काम कर रहे हैं।



सीएम दफ्तर के करीबी अफसर भी जाएंगे

मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह सितंबर 2027 में रिटायर होंगे। वहीं मुख्यमंत्री के ही एक और सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ये दोनों अफसर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़े हैं।



प्रमुख अधिकारी और सेवानिवृत्ति का समय

नामपदसेवानिवृत्ति
आईएएस अनुराग जैन
मुख्य सचिव
सितंबर 2026
आईएएस अशोक वर्णवालएसीएस, स्वास्थ्यजनवरी 2027
आईएएस मनु श्रीवास्तवएसीएस, नवीकरणीय ऊर्जासितंबर 2027
आईएएस कैलाश चंद गुप्ताएसीएस, कुटीर एवं ग्रामोद्योगअगस्त 2027
आईएएस उमाकांत उमरावप्रमुख सचिव, पशुपालनसितंबर 2026
आईएएस राजेश राजौराएसीएस, जल संसाधनमई 2027
आईएएस आलोक कुमार सिंहसचिव, मुख्यमंत्रीसितंबर 2027
आईएएस अलका उपाध्यायसचिव, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोगमई 2026
आईएएस आशीष श्रीवास्तवसचिव, अंतरराज्यीय काउंसिल सचिवालयअगस्त 2026
आईएएस अरुणा गुप्तासचिव, लोकायुक्त मप्रअक्टूबर 2026
आईएएस माल सिंहएमडी, एमपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्डजून 2026
आईएएस सुरेश कुमारसंभागायुक्त, चंबल संभागसितंबर 2026
आईएएस चंद्रशेखर वालिम्बेसचिव, मुख्यमंत्रीनवंबर 2026
आईएएस केदार सिंहकलेक्टर, शहडोलनवंबर 2026
आईएएस वीएल कांतारावसचिव, खनिज मंत्रालयदिसंबर 2027
आईएएस बाबू सिंह जामोदसंभागायुक्त, रीवा संभागमई 2027
आईएएस अनिल सुचारीसंभागायुक्त, सागरसितंबर 2027
आईएएस मनीष सिंहआयुक्त, जनसंपर्कदिसंबर 2027

नए जिले बनाने की मांग, अफसर कहां से आएंगे?

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का गठन कर दिया है। नए जिले, नए संभाग और नई जिला पंचायतें बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। वहीं, सवाल यह है कि इन नई इकाइयों को चलाने के लिए अफसर कहां से आएंगे?



जानकार बताते हैं कि प्रदेश की आबादी तेजी से बढ़ रही है। सरकार की योजनाओं का दायरा भी लगातार फैल रहा है। ऐसे में आईएएस अफसरों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। पहले जहां ये अफसर सिर्फ नीति बनाने का काम करते थे, अब संचालनालयों में नीतियों को लागू करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर है।



नगरीय विकास, स्वास्थ्य जैसे विभागों में आईएएस अफसर ही आयुक्त, संचालक और अपर संचालक की भूमिका निभा रहे हैं। यानी एक-एक अफसर कई जिम्मेदारियां संभाल रहा है।



कैडर रिवीजन क्यों जरूरी?

मध्यप्रदेश कैडर का आखिरी रिवीजन 2022 में हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि अब फिर से कैडर रिवीजन का समय आ गया है। जब तक केंद्र से नए आईएएस अफसरों का आवंटन नहीं बढ़ता, तब तक प्रदेश में प्रशासनिक दबाव बना रहेगा।



कैडर रिवीजन (Cadre Revision) वह प्रक्रिया है जिसमें राज्य की जरूरत के आधार पर केंद्र सरकार आईएएस पदों की संख्या तय करती है। यह प्रदेश की बढ़ती जरूरतों के लिहाज से बेहद जरूरी कदम है।



ये खबर भी पढ़िए...



9 महीनों में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी आईएएस-आईपीएस रिटायरमेंट लिस्ट 2026 में ये बड़े नाम



रिटायर्ड आईएएस जेएन कंसोटिया ने शेयर की 25 साल पुरानी चिट्ठी, सोशल मीडिया पर हो गई वायरल



MP IAS Shortage: नए आईएएस आएंगे फिर भी एमपी में रहेगा अफसरों का टोटा



भ्रष्टाचार मामले में रिटायर्ड आईएएस योगीराज शर्मा पर फिर होगी जांच, EOW की क्लीनचिट को कोर्ट ने किया खारिज



Tags:
  • आईएएस राजेश राजौरा
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • MP IAS
  • आईएएस मनु श्रीवास्तव
  • मध्यप्रदेश कैडर
  • अशोक वर्णवाल
  • आईएएस अलका उपाध्याय
  • आईएएस कैलाश चंद गुप्ता
  • आईएएस आशीष श्रीवास्तव
  • आईएएस उमाकांत उमराव
  • आईएएस अरुणा गुप्ता
  • आईएएस आलोक कुमार सिंह