MP IAS Transfer: महिला अफसरों का जलवा बरकरार, अब भी 17 जिलों की कमान महिला शक्ति के पास

Amresh Kushwaha | Apr 10, 2026, 11:29 IST
नेहा मीना-प्रतिभा पाल-बिदिशा मुखर्जी-शीला दाहिमा
मध्य प्रदेश में 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इस फेरबदल के बाद प्रदेश के 17 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ में है।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश में 26 आईएएस अफसर बदले गए हैं। देर शाम जारी IAS TRANSFER LIST में 26 आईएएस इधर से उधर किए गए हैं।



इसमें 14 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। इन कलेक्टरों में पांच जिलों की महिला कलेक्टर भी शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रदेश के 55 जिलों में से 17 जिलों की कमान महिला अफसरों के हाथ में है। बता दें कि इससे पहले भी 17 जिलों की कमान महिला अफसर संभाल रही थीं।



पांच जिलों की ये महिला कलेक्टर बदली गईं

  • आईएएस प्रतिभा पाल - पहले रीवा, अब सागर की कलेक्टर
  • आईएएस नेहा मीना - पहले झाबुआ, अब सिवनी की कलेक्टर
  • आईएएस शीतला पटले- पहले सिवनी की कलेक्टर, अब MPPSC सचिव
  • आईएएस रानी बाटड - पहले मैहर की कलेक्टर, अब सहकारिता विभाग में उप सचिव
  • आईएएस सोनिया मीना - पहले नर्मदापुरम की कलेक्टर, अब वित्त विभाग में अपर सचिव

इन महिलाओं को मिली कलेक्टरी

  • आईएएस शीला दाहिमा- पहले सहकारिता विभाग में उप सचिव, अब श्योपुर की कलेक्टर
  • आईएएस बिदिशा मुखर्जी - पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप सचिव, अब मैहर की कलेक्टर
  • आईएएस राखी सहाय - पहले MPPSC सचिव, अब उमरिया की कलेक्टर

17 जिलों की कमान महिला अफसर के हाथ

यदि हम नक्शे पर नजर डालें, तो उज्जैन संभाग (Division) में महिला कलेक्टरों की संख्या सबसे अधिक है। उज्जैन संभाग के सात में से चार जिलों और इंदौर संभाग के आठ में से तीन जिलों की कमान महिलाओं के हाथ में है। वहीं, सागर संभाग के छह में से तीन जिलों और जबलपुर संभाग के नौ में से तीन जिलों की कमान महिला अफसरों को मिली है।



इसके अलावा ग्वालियर, चंबर, रीवा और शहडोल संभाग में एक-एक महिला आईएएस कलेक्टर की कमाल संभाल रही है। हालांकि, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में वर्तमान में एक भी महिला कलेक्टर नहीं है।



क्र.सं.संभागजिलामहिला कलेक्टर का नाम
1.इंदौरखरगोन आईएएस भव्या मित्तल
2.बड़वानी आईएएस जयति सिंह
3.आलीराजपुर आईएएस नीतू माथुर
4.उज्जैनरतलाम आईएएस मीशा सिंह
5.शाजापुरआईएएस ऋजु बाफना
6.आगर मालवाआईएएस प्रीति यादव
7.मंदसौरआईएएस अदिति गर्ग
8.ग्वालियरग्वालियरआईएएस रुचिका चौहान
9.चंबलश्योपुरआईएएस शीला दाहिमा
10.रीवामैहरआईएएस बिदिशा मुखर्जी
11.सागर
सागरआईएएस प्रतिभा पाल
12.पन्नाआईएएस ऊषा परमार
13.निवाड़ीआईएएस जमुना भिड़े
14.शहडोलउमरियाआईएएस राखी सहाय
15.जबलपुरनरसिंहपुरआईएएस रजनी सिंह
16.सिवनी आईएएस नेहा मीना
17.डिंडोरीआईएएस अंजू पवन भदौरिया

वरिष्ठ आईएएस व आईपीएस की सूची भी जल्द

सूत्रों के अनुसार, अपर मुख्य सचिव (एसीएस), प्रमुख सचिव (पीएस) और सचिव स्तर के अधिकारियों के कामकाज में जल्दी बदलाव हो सकता है। उच्च स्तर पर आईपीएस अफसरों की लिस्ट भी लगभग तैयार है।



ये खबर भी पढ़िए...



एमपी में एक साथ 14 कलेक्टर बदले: प्रियंक मिश्रा को भोपाल की कमान, 2015 बैच के 4 IAS को भी मिली कलेक्टरी



मुकेश मौर्य बने अजाक्स प्रांताध्यक्ष, आईएएस गढ़पाले को मिली कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष की मान्यता



9 महीनों में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी आईएएस-आईपीएस रिटायरमेंट लिस्ट 2026 में ये बड़े नाम



रिटायर्ड आईएएस जेएन कंसोटिया ने शेयर की 25 साल पुरानी चिट्ठी, सोशल मीडिया पर हो गई वायरल



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आईएएस सोनिया मीना
  • IAS Transfer List
  • आईएएस प्रतिभा पाल
  • आईएएस नेहा मीना
  • आईएएस भव्या मित्तल
  • आईएएस राखी सहाय
  • आईएएस शीला दाहिमा
  • आईएएस बिदिशा मुखर्जी