इंदौर में लापता मासूम लक्षिका का शव नाले में मिला, गुस्से में परिजन

Sanjay Gupta | Nov 25, 2024, 16:07 IST
Share
mp Indore Dead body of missing girl Lakshika found drain
mp Indore Dead body of missing girl Lakshika found drain

इंदौर में दो दिन से लापता मासूम लक्षिका का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों ने हत्या किए जाने का आशंका जताते हुए चक्काजाम कर दिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी।

इंदौर में 6 साल की मासूम लक्षिका 23 नवंबर से लापता थी और मिल नहीं रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और सभी लोग ढूंढने में जुटे हुए थे। किसी अनहोनी की आशंका हो रही थी और वह दुर्भाग्य से वह 25 नवंबर को सुबह सही साबित हुई। लक्षिका की मौत हो गई।

घर के पास नाले में मिला शव

लापता लक्षिका का शव सोमवार सुबह पुलिस की सर्चिंग टीम को बीजलपुर में नाले के पास कचरे में मिला। बच्ची की मौत खबर परिवार में हड़कंप मच गया। एसीपी रूबीना मिजवानी ने बताया कि लगातार सर्चिंग चल रही थी, स्नीफर डॉग ने नाले के पास आकर छोड़ा। इसके बाद निगम की टीम से पोकलेन बुलाकर नाले में सर्चिंग की गई, कचरे के अंदर शव मिला। यह नाला लक्षिका के नाना-नानी के घर से 100-150 मीटर दूर ही बताई जा रही है। लक्षिता 23 नवंबर को दोपहर से परिजनों को नहीं मिल रही थी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उधर, परिजनों को आशंका है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है और फिर हत्या की गई है। इसी बात पर नाराज होकर परिजनों और अन्य लोगों ने चक्काजाम भी किया। इसे लेकर काफी देर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बच्ची ऐसे हुए थी लापता

बच्ची माता-पिता के साथ गुजरात से इंदौर में दादा-दादी से मिलने आई थी। बच्ची बोल नहीं पाती। राजेंद्र नगर थाने पर पिता जीवन मीणा व परिजन ने यह जानकारी दी। बेटी का नाम लक्षिका है। पिता जीवन गुजरात में फार्मा कंपनी में काम करते हैं। वह पत्नी और दो बच्चों को लेकर इंदौर शिव सागर कॉलोनी में रहने वाले माता-पिता से मिलने आए थे। पत्नी शालिनी पास में ब्यूटी पार्लर गई थी। दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर पत्नी शालिनी का पति के पास कॉल आया कि बेटी को भेज दो। चचेरे भाई ऋषि से लक्षिका को उसकी मम्मी के पास छोड़ कर आने के लिए कहा। जब ऋषि ने लक्षिका को ढूंढा तो वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर क्राइम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • परिजनों को हत्या की आशंका
  • हत्या की आशंका
  • चक्काजाम
  • हंगामा
  • लापता बच्ची का शव मिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा