हैलोवीन पार्टी के भूतों पर FIR की फिर उठी मांग, कांग्रेस ने लगाए आरोप

Sanjay Gupta | Nov 08, 2024, 19:57 IST
Share
MP Indore Halloween party case Congress demands action
MP Indore Halloween party case Congress demands action

इंदौर में हैलोवीन पार्टी के मामले में कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन देकर बीजेपी नेता अक्षय बम को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इंदौर में 13 अक्टूबर को हुई हैलोवीन पार्टी (Halloween Party) के भूतों पर केस दर्ज करने का मामला पुलिस में दब गया है। डॉक्टर बिरदारी के विविध संगठन भी ठंडे हो चले हैं। अब इस मामले में कांग्रेस जागी है और पुलिस को ज्ञापन देकर इस मामले में कांग्रेस से बीजेपी में गए अक्षय बम को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की मांग की है।

कांग्रेस ने उठाई बम की गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, अरविंद बागड़ी व अन्य नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि 13 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज के ऐतिहासिक धरोहर की ईएम बिल्डिंग में आयोजित हैलोवीन पार्टी के मामले में अब तक किसी भी दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है जिसके लिए बीजेपी नेता अक्षय बम एवं अन्य जिम्मेदार हैं। डीन डॉ. संजय दीक्षित ने पुलिस को पत्र दिया लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं दिया। दोषियों को बचाने का काम कर रहे हैं उन्हें सभी के नाम चेहरे पता है। बीजेपी नेता अक्षय बम को गिरफ्तार किया जाए,पुलिस इनसे पूछताछ करें तो पूरा मामला उजागर होगा।

MP Indore Halloween party case
MP Indore Halloween party case

नगर निगम घोटाला भी उठाया

कांग्रेस ने नगर निगम के 150 करोड़ के घोटाले के मुद्दे को भी उठाया। कहा कि पूर्व में नगर निगम के 150 करोड़ का फर्जी बिल घोटाले में छोटो मोटो पर नाम मात्र की कार्रवाई कर दी गई और बड़े- बड़े मगरमच्छों को बचा लिया गया। अभी तक मामला महात्मा गांधी रोड थाने में जांच में ही चल रहा है कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बम के कॉलेज का पर्चा लीक कांड भी

कांग्रेस ने बम पर एक और बम गिराते हुए उनके कॉलेज से हुए पर्चा लीक कांड को भी उठाया और इसमें कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बम के आयडलिक कॉलेज में का पर्चा लीक कांड हुआ था इसमें थाना छोटी ग्वालटोली में एफआईआर दर्ज की गई थी, छोटे कर्मचारियों पर नाम मात्र की कार्रवाई कर दी गई,अक्षय बम को बचाने के लिए नाम मात्र का दंड कर दिया गया।

यह भी मुद्दे उठाए

कांग्रेस ने ज्ञापन में यह भी कहा कि आज शहर में लगातार अपराध चोरी महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है, वही शराब की देशी विदेशी दुकान के सामने सड़क पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, इन दुकानों पर अवैध तरीके से अहाते संचालित किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, संभागीय कांग्रेस के प्रवक्ता सन्नी राजपाल, रविकांत सैनी, सुनील सिंह अवधिया, अली असगर भोपालवाला, लोकेश सोलंकी, हर्ष जैन, यशपाल गहलोत, यतीन्द्र वर्मा, दिनेश तंवर, सफदर नकवी, श्याम यादव, जगदीश जांबेकर, रामगोपाल हार्डिया, कमलेश पाठक, शकील ठेकेदार, पियूष भिटे, राजीव शर्मा, संजय शुक्ला, फैजान मंसूरी, इरफान खान, दीपेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मण खत्री आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • बीजेपी
  • इंदौर कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • अक्षय बम
  • इंदौर की हैलोवीन पार्टी
  • halloween party
  • halloween party indore
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा