नारायणा स्कूल पर प्रशासन का छापा , बेच रहा खुद की छापी कॉपी-किताबें , यूनिफार्म खरीदी के लिए कर रहा मजबूर

Sanjay Gupta | Jun 22, 2024, 21:34 IST
MP Indore Narayana School Administration raid
इंदौर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई है। शिक्षा अधिकारी ने नारायणा स्कूल पर छापामार कार्रवाई की है। नारायणा स्कूल द्वारा खुद की प्रिंट कॉपियां और बुक्स बेचे जाने की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।

INDORE. निजी स्कूल की मनमानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शासन के आदेश और जिला प्रशासन द्वारा बार-बार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाने के बाद भी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को परेशान करने का काम जारी है। ताजा मामला इंदौर में नारायणा स्कूल का आया है, जो दक्षिण में स्कूल एजुकेशन के साथ ही आईआईटी तैयारी की कोचिंग के लिए एक बड़ा नाम है।



अभिभावक ने की शिकायत, छापे के लिए पहुंचे अधिकारी


प्रशासन को एक अभिभावक द्वारा शिकायत मिली थी कि नारायणा स्कूल खुद की प्रिंट कॉपियां और बुक्स बेचता है, और यही खरीदने के लिए मजबूर करता है। हद तो यह है कि यूनिफार्म भी वह खुद बनवाता है और यही से खरीदने के लिए दबाव डाला जाता है। इस शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने मौके पर जाकर छापा मारा और जांच की।



ये खबर भी पढ़ें... MP में नर्सिंग अनियमितता पर एक्शन में मोहन सरकार , अब निरीक्षण करने वालों पर होगी कार्रवाई



ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : किसान से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पटवारी , एसडीएम ने किया निलंबित



जांच में सही मिली शिकायत


स्कूल में पहुंचने पर जांच टीम को नारायणा स्कूल से स्कूल द्वारा छापी गई पाठ्य पुस्तिकाएं और कॉपियां मिली हैं। जिसे जब्त किया गया है। शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास के मुताबिक शहर के करीब आधा दर्जन स्कूल ऐसे हैं जो अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों को स्कूल से ही कॉपी किताब और ड्रेस महंगी दरों पर लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जा रही है। नारायणा में भी शिकायत सही मिली है, इसे समिति के सामने रखा जाएगा और कार्रवाई होगी।



ये खबर भी पढ़ें...MP में भगवान राम और कृष्ण को पढ़ाए जाने पर सियासत , दिग्विजय सिंह बोले- जीसस और मोहम्मद पर शिक्षा क्यों नहीं?



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Indore Narayana School, इंदौर के नारायणा स्कूल पर छापा, निजी स्कूलों की मनमानी, इंदौर के नारायणा स्कूल का मामला, इंदौर जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास, इंदौर न्यूज



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • निजी स्कूलों की मनमानी
  • Indore Narayana School
  • इंदौर के नारायणा स्कूल पर छापा
  • इंदौर के नारायणा स्कूल का मामला
  • इंदौर जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास