जीतू पटवारी बोले- विजयपुर जीतेंगे, बुदनी में आएगा अप्रत्याशित नतीजा
Sanjay Gupta | Nov 18, 2024, 15:56 IST
MP Indore PCC Chief Jitu Patwari claimed Congress victory in the byelection
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुदनी और विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। साथ ही पटवारी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।
INDORE. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लंबे समय बाद इंदौर में मीडिया से मिले। उन्होंने अपने निवास पर मीडिया से बात की और कहा कि उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा कि विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की है, और बुदनी में नतीजा अप्रत्याशित होगा। इस साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और मणिपुर की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (PCC Chief Jitu Patwari) ने कहा कि बैकलॉग के 1.50 लाख पद खाली है। एसटी,एससी मद के पैसे और कहीं शिफ्ट हो रहे हैं। अभी तक पांच गारंटी पूरी नहीं हुई है, ना धान का 3100 रुपए मिला, ना गैस सिलेंडर 450 रुपए का दिया और ना ही लाड़ली बहना को 3000 रुपए देना शुरू किया। भगवान राम तो कण-कण में हैं, हर जीवित में है, लेकिन राम के भक्तों को रोजगार देने का दायित्व तो बीजेपी सरकार का है, उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा तो यह तो वह देंगे। जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राम का नाम लेंगे तो मैं डबल आवाज में नाम लूंगा, लेकिन गारंटी तो पूरी करें।
महाराष्ट्र के सीएम शिंदे द्वारा खुद को सीएम रेस से बाहर बताने पर पटवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह तो पहले भी सीएम नहीं थे, सीएम तो अडानी थे, खुद अजीत पवार ने माना कि अडानी बैठक में थे। वह तो दूसरों के काम करने के लिए पैरोल पर आए थे। अब कांग्रेस सरकार महाराष्ट्र में आ रही है, इसलिए वह ऐसी बात कर रहे हैं।
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि जातिगत जनगणना जरूरी है, बांटने की राजनीति बीजेपी कर रही है। इसी गणना से पता चलेगा कि एसटी के कितने अमीर, कितने गरीब, एससी के कितने अमीर-गरीब। राहुल गांधी इसलिए संविधान की किताब हाथ में लेकर चल रहे हैं।
उधर, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा अवैध रेत परिवहन पर ट्रक पकड़ने पर पटवारी ने तंज कसा और कहा कि यह रेत माफिया उन्हें घास नहीं डाल रहे हैं, इसलिए वह खुद घास देखने चले गए हैं। यह लूटेरों की सरकार है, हिस्सा नहीं मिल रहा है, लूटने की जगह ढूंढी जा रही है।
राम के भक्तों को रोजगार आप देंगे?
सीएम शिंदे तो कभी सीएम थे ही नहीं
इसलिए जरूरी जातिगत जनणना
पीएम मोदी ने देश को किया 20 साल पीछे
जीतू पटवारी ने मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दस साल में देश 20 साल पीछे हो गया है। मणिपुर सुलग रहा है हर दिन हत्याएं हो रही है। कोई भी आत्मसम्मान वाला दल उन्हें समर्थन नहीं दे सकता है। पीएम मोदी को वहां संज्ञान लेकर शांति कायम रखने का काम करना चाहिए।
मंत्री ने क्यों पकड़े रेत के ट्रक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj