14 किलो सोना, करोड़ों रुपए नकद, और 155 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा
मध्य प्रदेश के सागर जिले में पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर और बीड़ी-कंस्ट्रक्शन कारोबारी कारोबारी राजेश केशरवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इसमें 155 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। कार्रवाई में करोड़ों रुपए नकद, सोना-चांदी, सात इम्पोर्टेड कारें और तीन मगरमच्छ बरामद हुए। राठौर का मुख्य व्यवसाय बीड़ी उत्पादन है, जबकि केशरवानी कंस्ट्रक्शन और बीड़ी कारोबार से जुड़े हैं। अब दोनों को समन जारी कर बयान दर्ज किए जाएंगे।
14 किलो सोना और 3.80 करोड़ कैश
जानकारी के अनुसार,आयकर विभाग की टीम ने पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर पर छापेमारी के दौरान 14 किलो सोना और अन्य कीमती ज्वेलरी बरामद की। इस कार्रवाई में टीम ने 9 किलो 800 ग्राम सोना जब्त कर लिया है। इसके साथ ही, छापेमारी के दौरान 3.80 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में आयकर विभाग ने राठौर परिवार से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
तालाब में मिले तीन मगरमच्छ
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से नकदी और गोल्ड के अलावा एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उनके घर के अंदर एक छोटे तालाब में तीन मगरमच्छ पाए गए। मगरमच्छ पालना गैरकानूनी है, और इस मामले में आयकर विभाग ने वन विभाग को सूचना दे दी है।
सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट पर बोले भूपेंद्र सिंह, इसमें गलत क्या है
बेनामी इम्पोर्टेड कारों का जखीरा
राजेश केशरवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग को सात इम्पोर्टेड कारें मिलीं, जिनका मालिकाना हक उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम नहीं है। इन कारों की जानकारी जुटाने के लिए आयकर विभाग ने परिवहन विभाग से सहायता मांगी है।
करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा
समन जारी कर बयान दर्ज किए जाएंगे
आयकर विभाग की छापेमारी मंगलवार शाम तक जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि अब पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और कारोबारी राजेश केशरवानी को समन जारी कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
मोहन सरकार का फरमान, अब कर्मचारियों को देनी होगी प्रॉपर्टी की जानकारी
जिलाध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार हैं राठौर
हरवंश सिंह राठौर भाजपा के दिग्गज नेता और सागर जिले के बड़े कारोबारी हैं। वह 2013 में बंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वर्तमान में उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनके पिता हरनाम सिंह राठौर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
पूर्व BJP विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर आयकर का छापा, मचा हड़कंप
सागर की छापेमारी का महत्व
इस कार्रवाई से सागर जिले में कर चोरी और बेनामी संपत्तियों पर कड़ा प्रहार हुआ है। आयकर विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच से टैक्स चोरी और संपत्तियों की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
FAQ
- 1. आयकर विभाग को छापेमारी में क्या मिला?
155 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी, नकदी, सोना, बेनामी संपत्तियां और तीन मगरमच्छ। - 2. छापेमारी कहां और किसके खिलाफ हुई?
सागर जिले में पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और कारोबारी राजेश केशरवानी के ठिकानों पर। - 3. मगरमच्छ कहां मिले?
पूर्व विधायक राठौर के घर के अंदर एक छोटे तालाब में। - 4. इम्पोर्टेड कारों का मामला क्या है?
कारें केशरवानी के परिवार के नाम पर नहीं थीं, आयकर विभाग इसकी जांच कर रहा है। - 5. क्या कार्रवाई अभी खत्म हो गई है?
छापेमारी खत्म हो चुकी है, लेकिन दस्तावेजों की जांच और संबंधितों से पूछताछ जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक