Ladli Behna Yojana: इन लाड़ली बहनों को नहीं मिलेगा 32वीं किस्त का पैसा, इस प्रक्रिया ने फंसाई पेंच

Amresh Kushwaha | Oct 02, 2025, 16:58 IST
mp-ladli-behna-yojana-october-29th-installment
Ladli Behna Yojana: आज बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी। इसमें सीएम सिंगल क्लिक के जरिए 1500 रुपए खाते में जारी करेंगे। वहीं कई महिलाओं को यह बोनस नहीं मिलेगा। जानें वजह...

NEWS IN SHORT

  • 16 जनवरी को लाड़ली बहनों को 32वीं किस्त का पैसा मिलेगा, सीएम करेंगे ट्रांसफर।
  • वहीं, 32वीं किस्त पाने से कई महिलाएं वंचित रह जाएंगी।
  • ई-केवाईसी सत्यापन में गड़बड़ी, सैकड़ों महिलाओं की समग्र आईडी डिलीट हुई।
  • 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बाहर किया गया।
  • योजना में किस्तों की संख्या में कमी, विभाग से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा।

NEWS IN DETAIL

लाड़ली बहनों को आज, 16 जनवरी को 32वीं किस्त की राशि मिलने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) नर्मदापुरम जिले से यह राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।। इससे पहले 09 दिसंबर को लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की गई थी।



वहीं, इस बार कई महिलाओं को 31वीं किस्त नहीं मिली थी। इसके चलते अब उनको 32वीं किस्त का पैसा भी नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं वजह...



ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना को लेकर BJP विधायक हरि सिंह सप्रे के विवादित बोल, बोले- फ्री फंड में पैसे बांट रही सरकार



ई-केवाईसी ने फंसा दिए पेंच

ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Awas yojana : एमपी में 5 लाख लाड़ली बहना की लिस्ट जारी, मिलेगा पक्का घर



इन महिलाओं को भी नहीं मिलेगा पैसा



इसके अलावा, योजना के नियमों के मुताबिक, जिन महिलाओं की उम्र 60 साल या उससे अधिक हो गई है, उन्हें इस योजना से बाहर कर दिया गया है। यदि आपकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई है, तो आपको अब लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। यह नियम जनवरी 2025 से लागू हुआ था। इससे बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हो गई थीं।



ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना पर हर महीने 310 करोड़ ज्यादा खर्च होंगे, हर महीने इस तारीख के बाद ही आएगा पैसा



किस्तों में कमी के कारण सस्पेंस

इस योजना के तहत हर महीने की किस्त महिला बाल विकास विभाग (Women's and Child Development Department) के जरिए जारी की जाती है। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इसमें गड़बड़ी देखने को मिली है। जून महीने में 2 लाख 76 हजार 439 महिलाओं को पैसे मिले थे।



वहीं, जुलाई और अगस्त में आंकड़ों में गिरावट आई। जुलाई में यह संख्या घटकर 2 लाख 75 हजार 178 रह गई। अगस्त में यह और भी कम हो गई। यह गड़बड़ी समझ से बाहर है। वहीं, विभाग के अधिकारी भी इस मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऐसे हो रही बहनों से ठगी, ऐसे बचें



लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय

यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें-



  • पहली किस्त: 7 जून 2023
  • दूसरी किस्त: 11 जुलाई 2023
  • तीसरी किस्त: 10 अगस्त 2023
  • चौथी किस्त: 11 सितंबर 2023
  • 6वीं किस्त: 10 नवंबर 2023
  • 7वीं किस्त: 10 दिसंबर 2023
  • 8वीं किस्त: 10 जनवरी 2024
  • 9वीं किस्त: 10 फरवरी 2024
  • 10वीं किस्त: 1 मार्च 2024
  • 11वीं किस्त: 5 अप्रैल 2024
  • 12वीं किस्त: 4 मई 2024
  • 13वीं किस्त: 4 जून 2024
  • 14वीं किस्त: 5 जुलाई 2024
  • 15वीं किस्त: 10 अगस्त 2024
  • 16वीं किस्त: 9 सितंबर 2024
  • 17वीं किस्त: 5 अक्टूबर 2024
  • 18वीं किस्त: 9 नवंबर 2024
  • 19वीं किस्त: 11 दिसंबर 2024
  • 20वीं किस्त: 12 जनवरी 2025
  • 21वीं किस्त: 10 फरवरी 2025
  • 22वीं किस्त: 8 मार्च 2025
  • 23वीं किस्त: 16 अप्रैल 2025
  • 24वीं किस्त: 15 मई 2025
  • 25वीं किस्त: 16 जून 2025
  • 26वीं किस्त: 12 जुलाई 2025
  • 27वीं किस्त: 7 अगस्त 2025
  • 28वीं किस्त: 12 सितंबर 2025
  • 29वीं किस्त: 12 अक्टूबर 2025
  • 30वीं किस्त: 12 नवंबर 2025
  • 31वीं किस्त: 09 दिसंबर 2025
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • लाड़ली बहनों