Lok Sabha Election: BJP और AIMIM में सांठ-गांठ,Digvijay Singh का दावा

Jitendra Shrivastava | Apr 13, 2024, 15:42 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने इस बार फिर लोकसभा का टिकट दिया है। वह 16 अप्रैल को राजगढ़ सीट से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। हमेशा अपने बयानों से मीडिया में बने रहने वाले दिग्विजय सिंह इस बार चुनावी सभा में क्या बोल दिया...

BHOPAL. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में एक सभा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बीजेपी (BJP) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बीच साठगांठ के आरोप लगाए हैं। साथ ही दिग्विजय ने असदुद्दीन ओवैसी की फंडिंग का सोर्स भी पूछा, जो कि हैदराबाद के सांसद हैं। दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी जहां हिंदुओं को भड़काती है तो AIMIM मुसलमानों को भड़काती है। वे एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों पार्टियां मिलकर काम करती हैं।

बीजेपी हिंदुओं और औवेसी मुसलमानों को भड़काते हैं

दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने इस बार राजगढ़ सीट से टिकट दिया है। शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र के सुसनेर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ओवैसी हैदराबाद में खुलेआम मुस्लिमों को भड़काते हैं और वहां बीजेपी हिंदुओं को भड़काती है। आगे सवालिया अंदाज दिग्विजय ने कहा कि मुसलमानों के वोट काटने के लिए ओवैसी को मैदान में उतारने के लिए पैसा कहां से आता है? वे हमेशा एक साथ राजनीति करते हैं। वे एक-दूसरे के पूरक हैं।

मंगलवार, 16 अप्रैल को दिग्विजय भरेंगे नामांकन

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव को लेकर 16 अप्रैल को अपना नामांकन जमा करेंगे। हालांकि, नामांकन जमा करने के दौरान दिग्विजय सिंह बिल्कुल भी शक्ति प्रदर्शन नहीं करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि शक्ति संचय करें। बता दें कोई भी चुनाव हो, लेकिन नामांकन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों द्वारा बड़े ही जोर शोर से शक्ति प्रदर्शन किए जाने की परम्परा रही है।

दिग्विजय सिंह की कार्यकर्ताओं से अपील

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस परम्परा ठीक के उलट साधारण माहौल में अपना नामांकन जमा करेंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे नामांकन के दौरान कार्यालय कार्यालय पहुंचने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन जमा करने के दौरान साथियों और कार्यकर्ताओं के लिए ताकत प्रदर्शित करने का अवसर होता है, लेकिन मेरा निवेदन है कि जिस वक्त मैं अपना पर्चा दाखिल करूं, उस वक्त आप मेरी बजाय मतदाताओं के बीच रहें। आप अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर बूथ कमेटी की मीटिंग करें।

Tags:
  • Digvijay Singh
  • BJP
  • AIMIM
  • Lok Sabha election
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि