मुंह काला कर दलित युवक को बेरहमी से पीटा, छेड़छाड़ के आरोप में जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Vikram Jain | Oct 02, 2024, 23:14 IST
MP Mandsaur Bhanpura Dalit youth assault Case
मध्य प्रदेश के मंदसौर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दलित युवक से जमकर मारपीट की गई। लोगों ने आरोपी का मुंह पर लोगों ने कालिख पोत दी। फिर जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
सी.पी. यादव@Mandsaur
मध्य प्रदेश मंदसौर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां दबंगों ने दलित युवक के मुंह पर कालिख पोत दी। साथ ही उसे जूते की माला पहनाकर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक से जमकर मारपीट भी की। युवक पर जिस महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा उसने भी आरोपी की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पूरा मामला भानपुरा थाना क्षेत्र के भेसोदा मंडी चौकी के आकी गांव का है। यहां रहने वाले दलित के साथ गांव के लोगों ने बर्बरता की। दबंगों ने दलित युवक के मुंह पर कालिक पोत कर जूते की माला पहनाई, फिर उसे अर्धनग्न करके गांव में घुमाया। साथ ही युवक से साथ मारपीट की गई। पूरा घटनाक्रम 29 सितंबर का बताया जा रहा है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ।
इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। आरोपी के युवक दलित समुदाय है। ऐसे में पुलिस ने मारपीट को लेकर दो युवकों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और मारपीट धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दलित संगठनों की चेतावनी के बाद केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार इस युवक पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है।
मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने कहा कि देश में दलितों से अत्याचार नहीं रुक रहे हैं। लोगों में कानून का कोई डर नहीं है। युवक और महिला के बीच में विवाद को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन किसी को अधिकार नहीं है कि आरोपी को मुंह पर कालिख पोते और इस तरह गांव में घुमाएं। प्रिंस सूर्यवंशी ने पुलिस प्रशासन से मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
मध्य प्रदेश मंदसौर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां दबंगों ने दलित युवक के मुंह पर कालिख पोत दी। साथ ही उसे जूते की माला पहनाकर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक से जमकर मारपीट भी की। युवक पर जिस महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा उसने भी आरोपी की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
जानें पूरा मामला
दोनों पक्षों की शिकायत के बाद केस दर्ज
नहीं रुक रहे दलितों से अत्याचार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari