सोनम पति और रीना बनेगी पत्नी, कोर्ट से मिला रिलेशनशिप सर्टिफिकेट
Vikram Jain | Dec 11, 2024, 15:47 IST
MP Mandsaur two girls did gay marriage
मध्य प्रदेश के मंदसौर से समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों ने हिंदू रीति-रिवाज से आपस में शादी कर ली। हालांकि, लड़की के मामा ने मौके पर पहुंचकर मारपीट की और भांजी को अपने साथ ले गया। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह (Same-Sex Marriage) कर लिया, साथ ही कोर्ट से लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट (Live-in Relationship Certificate) भी बनवा लिया। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। दोनों लड़कियों की आपस में शादी से परिवार में हड़कंप मच गया। हालांकि, एक लड़की के मामा ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पिटाई कर दी। इसके मामा अपनी भांजी को जबरन अपने साथ ले गया। यह घटना अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है।
मंदसौर जिले में पहली समलैंगिग विवाह का मामला सामने आया है। यहां भैसोदामंड़ी क्षेत्र में 2 युवतियों ने आपस में शादी कर ली, इसमें एक युवती का नाम सोनम (19 साल) और दूसरी का नाम रीना (22 साल) है। शादी के साथ ही दोनों ने कोर्ट में लिवइन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवाया लिया, कोर्ट से उन्हें जानकारी मिली कि देश में समलैंगिक विवाह मान्य नहीं है। इसके बाद दोनों ने फैसला लिया की वह लिव इन में रहेंगी। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी।
लिवइन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवाने के बाद दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं, अग्नि के सामने सात फेरे लिए। और एक-दूजे को माला पहनाई। सोनम ने पति बनकर पत्नी रीना की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान पति-पत्नी ने एक साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। रीना मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से सटे भवानीमंडी की निवासी है।
पति की भूमिका निभाने वाली सोनम ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे को पिछले चार साल से जानती हैं, हम दोनों हमेशा साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने कोर्ट में पहुंचकर लिव इन रिलेशनशिप का प्रमाण पत्र बनवाया है, कोर्ट ने दोनों को साथ रहने के लिए सहमति दी है। इसके बाद दोनों शादी रचाई है। एक दूजे को माला पहनाईं। और पत्नी रीना की मांग में सिंदूर भरकर जीवनभर साथ रहने की कसमें खाईं।
शादी करने के बाद दोनों युवतियां बेहद खुश थीं, सोनम से बताया कि शादी के बाद रीना का मामा घर पहुंचे, यहां शादी से गुस्साए मामा ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद वह भांजी रीना को अपने साथ जबरन साथ ले ले गए। फिलहाल दोनों युवतियों की शादी को लेकर शहर में जमकर चर्चा हो रही हैं।
जानें चौंकाने वाला पूरा मामला...
सोनम ने पत्नी रीना की मांग में भरा सिंदूर
सोनम बनेगी रीना का पति
ऐसे हुई दोनों की मुलाकात और दोस्ती
समलैंगिग विवाह करने वाली पति सोनम ने बताया कि वह मजदूरी करती है और रीना खाना बनाने का काम करती है। एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी करते समय दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। रीना वहां खाना पकाने के लिए आती थी। मुलाकात के बाद के दोनों पहचान बढ़ने लगी। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। इसके बाद कोर्ट पहुंचकर समलैंगिग विवाह करने की इच्छा जताई। इस शादी के लिए सोनम के परिवार वालों ने सहमत जताई, लेकिन पत्नी की भूमिका निभाने वाली रीना का परिवार इस तरह की खिलाफ है।
गुस्साए मामा ने कर दी दोनों की पिटाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman