MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, धार में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत
मध्य प्रदेश में मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते 20 जुलाई झमाझम बारिश रहने का अनुमान है। आज यानी मंगलवार को भोपाल समेत प्रदेश से कई जिलों भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। रायसेन के भीमबेटका, सांची, बैतूल, छिंदवाड़ा के धोलावाड़, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में हल्की बारिश हो सकती है। '
ये खबर भी पढ़िए...राशन दुकानों से बिलबिलाते कीड़ों के साथ बांटा जा रहा सड़ा अनाज
धार में बारिश ने, ले ली तीन जान
धार शहर लंबे समय के बाद हुई बारिश ने मातम का रूप ले लिया। शहर के अर्जुन नगर कॉलोनी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही इसकी सूचना लगी आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मृतकों की उम्र 10 -10 साल है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए पंचनामा बनाया गया है।
बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 20 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ थोड़ी नीचे आई है। एक लो प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक