नेशनल हाईवे जाम करने पर कांग्रेस विधायक सहित 35 लोगों पर FIR, MLA ने प्रशासन को कहा 'चोर और दलाल'

Sanjay Dhiman | May 18, 2026, 23:57 IST
Share
mp-national-highway-jam-congress-mla-case-register
Photograph: (the sootr)

हरदा में कथित पुलिस प्रताड़ना से अजब सिंह की मौत के बाद नेशनल हाईवे पर चक्काजाम हुआ। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने सहित 35 लोगों पर केस दर्ज किया है। विधायक ने गुस्से में आकर एसपी-कलेक्टर को 'चोर और भाजपा का दलाल' तक कह दिया।

पांच पाइंट में समझें पूरा मामला

  • मौत पर हंगामा: कथित पुलिस प्रताड़ना से अजब सिंह की मौत के बाद हरदा में चक्काजाम हुआ।
  • लगा बड़ा जाम: हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
  • 35 लोगों पर केस: पुलिस ने कांग्रेस विधायक आरके दोगने समेत 35 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया।
  • विधायक का विवादित बयान: विधायक दोगने ने एसपी और कलेक्टर को 'चोर और भाजपा का दलाल' कहा।
  • सियासत हुई गर्म: इस बयान और पुलिसिया कार्रवाई के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करना कांग्रेस विधायक डॉ.आरके दोगने,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई विश्नोई को महंगा पड़ा। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने के लिए इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अजब सिंह की मौत पर न्याय की मांग

ग्राम रेलवा निवासी अजब सिंह की कथित पुलिस प्रताड़ना से मौत हो गई थी। इसके बाद उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अजब सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। शव सड़क पर रखे जाने के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विधायक का विवादित बयान

प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ आरके दोगनेने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने हरदा एसपी,कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियोंको 'चोर' और 'भाजपा का दलाल' बताया। विधायक के इस बयान के बाद जिले की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हंडिया थाना प्रभारी आरपी कवरेती ने बताया कि एनएचएआई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। विधायक डॉ. आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई सहित 35 लोगों पर बीएनएस और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में कांग्रेस,जयस,भीम आर्मी और अन्य सामाजिक संगठनों के नेताओं को भी आरोपी बनाया है।

प्रमुख आरोपी:

मामले में दर्ज किए गए आरोपियों में राकेश काकोड़िया,पुरुषोत्तम कलम,महेंद्र जमरे,राजेश गौर,देवीसिंह परते,राहुल पवारे,महेंद्र काशिव और गौरेलाल सिसोदिया सहित अन्य नाम शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

राघौगढ़ में राम महायज्ञ या सियासी रीब्रांडिंग? दिग्विजय-जयवर्धन की नई रणनीति पर चर्चा तेज

एमपी SI भर्ती 2025 रिजल्ट घोषित: 1166 पुरुष, 473 महिला कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए सिलेक्ट

पिता के साथ चार साल का बेटा भी जेल गया, जेल प्रशासन बोला बच्चे को मिलेगी सुविधा

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मजिस्ट्रियल जांच का आदेश निरस्त,अब रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच

Tags:
  • कांग्रेस
  • चक्काजाम
  • नेशनल हाईवे
  • हरदा
  • एनएचएआई
  • विधायक डॉ आरके दोगने
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा