MP सिंहस्थ 2028 से पहले बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब चुटकियों में मिलेंगी दर्शन टिकट
महाकाल लोक भव्य होते ही, उज्जैन में भक्तों की भीड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते हैं। वे सीधे बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हो जाते हैं।
इन भक्तों को अक्सर टिकट, पास या यात्रा की जानकारी के लिए भटकना पड़ता था। इसी परेशानी को दूर करने के लिए, एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हाल ही में बैठक हुई। जिसमें भक्तों के दर्शन के लिए बड़ा फैसला लिया गया।
अब इंदौर एयरपोर्ट पर महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति का एक स्थायी काउंटर जल्द ही शुरू किया जाएगा। यहां उन्हें उनकी पूरी यात्रा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी और सुविधा मिलेगी। आइए जानें...
ये खबर भी पढ़ें...
Kaal Bhairav Jayanti 2025 Date: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे
काउंटर पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी
आपको बता दें कि, इस स्थायी काउंटर पर भक्तों को ये मुख्य सुविधाएं मिलेंगी:
- शीघ्र दर्शन टिकट:
जो श्रद्धालु जल्दी में हैं, वे यहीं से सीधे शीघ्र दर्शन टिकट खरीद सकेंगे। - भस्म आरती पास:
महाकाल की सबसे खास भस्म आरती के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन पास से जुड़ी जानकारी। बुकिंग सहायता यहीं उपलब्ध होगी। - महाकाल लोक भ्रमण:
भव्य महाकाल लोक में कैसे घूमना है, इसका पूरा मार्गदर्शन और मैप यहीं से मिल जाएगा। - निवास व्यवस्था:
उज्जैन में रहने के लिए मंदिर समिति या पर्यटन विभाग से जुड़ी आवास व्यवस्था की जानकारी। - परिवहन सुविधा:
इंदौर से उज्जैन तक जाने के लिए टैक्सी, बस या अन्य यात्रा विकल्पों की सटीक और भरोसेमंद जानकारी।
मंदिर और एयरपोर्ट के अधिकारी इस काउंटर को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यहां तैनात प्रशिक्षित कर्मचारी हर भक्त को सही मार्गदर्शन देंगे। ताकि उनकी महाकाल यात्रा सहज और सुलभ बन सके।
ये खबर भी पढ़ें...
तमिलनाडु का रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां साल में सिर्फ एक दिन होती है पूजा
बाबा महाकाल के भक्तों को तोहफा
उज्जैन के बाबा महाकाल मेंजब से महाकाल लोक बना है, तब से मंदिर की लोकप्रियता आसमान छू रही है। अब तो हर हफ्ते कोई न कोई सेलिब्रिटी या देश के बड़े उद्योगपति बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिदिन (बाबा महाकाल के लिए दर्शन व्यवस्था)हजारों यात्री केवल इंदौर के रास्ते उज्जैन पहुंचते हैं। आगामी सिंहस्थ महापर्व के लिए यह सुविधा विशेष रूप से सहायक होगी। जब लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, तो यह वरदान साबित होगी।
इसके अलावा, इंदौर से उज्जैन तक की सड़क (उज्जैन का महाकाल लोक) को सिक्स लेन में बदलने का काम भी तेजी से चल रहा है। ये भविष्य में भक्तों की यात्रा को और भी तेज और सुविधाजनक बना देगा। बाबा महाकाल की कृपा से, भक्तों को अब एयरपोर्ट से ही उनकी आस्था की यात्रा में पूरा सहयोग मिलेगा। Latest Religious News | धार्मिक अपडेट
ये खबर भी पढ़ें...
इस दिन क्यों की जाती है आंवले के पेड़ की पूजा? माता लक्ष्मी ने शुरू की थी परंपरा
Som Pradosh Vrat 2025 क्यों है इतना खास, इस शुभ दिन ऐसे करें शिव पूजा, चंद्र दोष से मिलेगी मुक्ति