पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अब इंदौर से पकड़ाया आरोपी, साल्वर से परीक्षा देकर हुआ चयनित

Sanjay Gupta | Jun 19, 2025, 11:41 IST
indore bharti
MP में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में एक और फर्जीवाड़ा उजागर, इंदौर में दस्तावेज सत्यापन के दौरान मुरैना का युवक पकड़ा गया। उसने साल्वर से परीक्षा दिलाकर चयन प्राप्त किया था।

MP News: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में एक के बाद एक आरोपी पकड़ाए जा रहे हैं, इसमें चयनित उम्मीदवार के साथ ही उनकी जगह परीक्षा देने वाले साल्वर भी शामिल है। इस तरह फर्जीवाड़े से चयनित एक उम्मीदवार अब इंदौर में भी पकड़ाया है। इसके खिलाफ एफआईआर हो गई है। अब जीरो पर केस दर्ज कर केस डायरी रतलाम भेजी जा रही है।



इस तरह पकड़ाया आरोपी

इस पर कमेटी ने उसकी पूछताछ की। इसमें उसने पहले बहाना बनाया कि चोट लगने वह फार्म खुद उसने नहीं भरा बल्कि छोटे भाई से भरवाया था, इसलिए ऐसा हुआ। हस्ताक्षर मैंने ही किए हैं। शक होने पर अधिकारियों ने फोटो, बायोमैट्रिक की फिर से जांच की। दुर्गेश का परीक्षा के दौरान सेंटर रतलाम शहर (मारूति एकेडमी) में था।



यह भी पढ़ें...MP पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा : नए कॉन्स्टेबल की 10वीं-12वीं की मार्कशीट की होगी जांच



सख्ती की तो बताया साल्वर का नाम

जब साबित हो गया कि यह फोटो, बायोमैट्रिक मिसमैच है तो वह पूछताछ में टूट गया और उसने बताया कि साल्वर राघवेंद्र सिंह रावत निवासी सबलगढ़ (मुरैना) द्वारा उसकी जगह पर परीक्षा दी गई थी। पुलिस निरीक्षक रोहित कास्डे द्वारा उसके साथ ही साल्वर राघवेंद्र के खिलाफ एफआईआर करा दी गई।



यह भी पढ़ें...इंदौर के थानों की ट्रांसफर सूची से विवाद, पुराने पुलिसकर्मियों को हटाने की जगह नए हटा दिए



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



एमपी पुलिस भर्ती | पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा



Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा