MP पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा : नए कॉन्स्टेबल की 10वीं-12वीं की मार्कशीट की होगी जांच

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
mp-constable-recruitment
Photograph: (THESOOTR)

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले सामने आने के बाद, अब सभी नवआरक्षकों की 10वीं और 12वीं की अंकसूची का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया में माशिमं को सभी नवआरक्षकों के अंकसूचियों का रिकॉर्ड भेजेंगे।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में फर्जीवाड़े के मामले सामने आए हैं। सॉल्वर से परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस विभाग ने सभी नवआरक्षकों की 10वीं और 12वीं की अंकसूचियों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।

यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि कई अभ्यर्थियों के बोर्ड परीक्षा के अंकसूची में धोखाधड़ी और बदलाव की संभावना जताई जा रही है। खासतौर पर, ऐसे अभ्यर्थियों की अंकसूचियों पर संदेह है जिन्होंने सॉल्वर के जरिए परीक्षा पास की थी। इस सत्यापन प्रक्रिया में माध्यमिक शिक्षा मंडल को सभी नवआरक्षकों के अंकसूचियों का रिकॉर्ड भेजा जाएगा।

फर्जीवाड़े के मामले और बढ़ते संदेह

ग्वालियर-चंबल अंचल में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के दौरान फर्जीवाड़े के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। अब तक 22 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सॉल्वर द्वारा परीक्षा पास किए गए अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कुछ मामलों में अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड में फोटो और बायोमेट्रिक डेटा में फेरबदल करके सॉल्वर से परीक्षा दी थी।

अब तक कुल 38 नवआरक्षकों की पहचान मुरैना जिले से की गई है और 106 नवआरक्षक पांचवीं बटालियन से पकड़े गए हैं। बटालियन में पांच ऐसे आरक्षक पकड़े जा चुके हैं, जिन्होंने आधार कार्ड के फोटो और बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट बदलवाए थे। जिला पुलिस ने भी ऐसे दो नवआरक्षकों को गिरफ्तार किया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एक अगस्त से लागू होंगे UPI पेमेंट के नए नियम, जानिए ऑनलाइन भुगतान में आप पर क्या होगा असर

भोपाल में टूटेंगे 700 मकान! नगर निगम ने क्यों दिया इन्हें खाली करने का नोटिस

जांच के लिए एसटीएफ का गठन

इन फर्जीवाड़े के मामलों की जांच फिलहाल संबंधित थाना पुलिस कर रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, जांच को एसटीएफ (Special Task Force) के हवाले किया जा सकता है। जांच में देरी न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने एसटीएफ के गठन का सुझाव मुख्यालय को भेजा है। एसटीएफ को जानकारी मिलने पर वह अभ्यर्थियों के आधार कार्ड अपडेट के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों को खंगाल सकती है, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

2 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलता है आधार कार्ड पर लोन! जानिए वायरल दावे का सच

धान खरीदी में गड़बड़झाले के बाद अब परिवहन में घोटाला

बोर्ड परीक्षा की अंकसूचियों का सत्यापन

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा भर्ती में शामिल सभी नवआरक्षकों के बोर्ड परीक्षा की अंकसूची का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से अंकसूचियों का रिकॉर्ड भेजने के लिए पहले ही तैयारी कर ली है। इस सत्यापन प्रक्रिया के बाद, किसी भी गलत जानकारी या धोखाधड़ी का पता चलने पर, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम पुलिस विभाग की ओर से यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल योग्य उम्मीदवारों को ही नौकरी दी जाए।

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती | फर्जीवाड़ा | पुलिस भर्ती | सॉल्वर बैठाकर एग्जाम | एमपी न्यूज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती
  • पुलिस भर्ती
  • बोर्ड परीक्षा
  • फर्जीवाड़ा
  • सॉल्वर बैठाकर एग्जाम
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल