हाईटेक हो रही एमपी पुलिस, भीड़ को काबू करने अब ड्रोन से छोड़ी जाएगी आंसू गैस

Rohit Sahu | Mar 31, 2025, 10:50 IST
drone security
मध्यप्रदेश पुलिस अब भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ेगी। यह तकनीक बीएसएफ और सेना के बाद पहली बार किसी राज्य पुलिस द्वारा अपनाई जा रही है।

मध्य प्रदेश पुलिस हाईटेक होती जा रही है। एमपी में पुलिस अब प्रदर्शन में जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अत्याधुनिक ड्रोन टियर स्मोक लांचर (Drone Tear Smoke Launcher) का उपयोग करेगी। यह तकनीक बीएसएफ और सेना के बाद पहली बार किसी राज्य पुलिस द्वारा अपनाई जा रही है। इस ड्रोन के जरिए 3 किमी की दूरी से आंसू गैस के गोले छोड़े जा सकेंगे, जिससे पुलिस और भीड़ के बीच सीधा टकराव कम होगा।



कैसे काम करेगा ड्रोन?

ड्रोन की खास बातें

विशेषताविवरण
उड़ान की अवधि40 मिनट
उड़ान की ऊंचाई120 मीटर
वजन उठाने की क्षमता6 किलोग्राम
रेंज2-3 किमी
कीमत36 लाख रुपए

बीएसएफ बनाती है ड्रोन

देशभर में आंसू गैस के गोले गिराने वाले ड्रोन का निर्माण केवल बीएसएफ (BSF) टेकनपुर अकादमी द्वारा किया जाता है। 2022 में इस तकनीक का विकास हुआ था और अब इसे मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपनाया जा रहा है। पहले चरण में 20 ड्रोन के लिए 7.21 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।



यह भी पढ़ें: Big Breaking : एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का तय हुआ फॉर्मूला, इस दिन आएगा रिजल्ट



यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव ने किया ड्रोन हब बनाने का ऐलान, शुरू होंगे Drone School



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी पुलिस
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • drone
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • आंसू गैस के गोले
  • MP Drone technology
  • एमपी ड्रोन पॉलिसी