इंस्पेक्टर से 372 बने DySP, लेकिन अब 50 से ज्यादा की जाएगी थानेदारी, जो पदोन्नत नहीं वह भी कार्यवाहक रहेंगे
सीएम मोहन यादव के गृह विभाग में भी आखिरकार डीपीसी होकर पदोन्नति हो गई है। इसमें कुल 372 अधिकारी पदोन्नत हुए हैं। वहीं विशेष पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार ने एक अहम आदेश और जारी किया है। जो कार्यवाहक हैं लेकिन पदोन्नत नहीं हो सके हैं, उन्हें कार्यवाहक ही रहने दिया जाएगा और डिमोशन (या पदावनत) नहीं किया जाएगा।
एमपी पुलिस कार्यवाहक 183 डीएसपी में निराशा, सीएम के गृह विभाग में ही पदोन्नति की हलचल नहीं
लेकिन अब जाएगी थानेदारी
लेकिन इसके साथ ही अब 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की थानेदारी जाएगी। कारण है कि कई पुलिस अधिकारियों ने कार्यवाहक डीएसपी का पद लेने से इंकार कर दिया था। इसके चलते वह इंस्पेक्टर होकर टीआई पद पर ही पदस्थ थे।
सूची में 261 कार्यवाहक डीएसपी और इंस्पेक्टर डीएसपी बने हैं, इसमें से 50 से ज्यादा अधिकारी ऐसे हैं जो अभी भी थानों में टीआई हैं। जो अब डीएसपी बन गए हैं उन्हें थाने छोड़ने होंगे।
द सूत्र पर देखे पूरी सूची...
इंदौर से इनकी जाएगी टीआई-गिरी
इंदौर की बात करें तो छोटी ग्वालटोली में पदस्थ संजू कामले, परदेसीपुरा थाने में पदस्थ आरडी कानवा, चंद्रावतीगंज में विनय आर्य, इन सभी को थानेदारी छोड़नी होगी। वहीं कुछ टीआई की विभागीय जांच होने के चलते पदोन्नति नहीं मिली है।
इस तरह पदोन्नत हुए अधिकारी
- इंस्पेक्टर कैटेगरी और कार्यवाहक डीएसपी में 261 अधिकारी पदोन्नत होकर डीएसपी बने।
- इंस्पेक्टर विसबल व कंपनी कमांडर कैटेगरी के 54 अधिकारी पदोन्नत हुए।
- रक्षित इंस्पेक्टर कैटेगरी में 30 अधिकारी पदोन्नत हुए।
- निरीक्षक रेडियो में दो, विशेष शाखा में 16, आर्म्स कार्यालय में दो, अंगुली चिन्ह विभाग में दो, शीघ्रलेखक वर्ग में दो, एम कार्यालय में दो, फोटो शाखा में एक और क्यूडी शाखा में दो अधिकारी पदोन्नत होकर डीएसपी बने हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP News. पुलिस प्रमोशन: प्रधान आरक्षक बने सैकड़ों पुलिसकर्मी, आदेश जारी
मध्यप्रदेश पुलिस के 168 सूबेदार बने रक्षित निरीक्षक, पदोन्नति आदेश जारी हुआ
प्रमोशन से सीधे डिमोशन! MP के 15 हजार पुलिसकर्मियों का छिन सकता है बढ़ा पद
एमपी पुलिस अब अंतरिक्ष से रखेगी अपराधियों पर नजर, लॉन्च करेगी 18 सैटेलाइट