एमपी के रायसेन में बनेगी ट्रेन कोच फैक्ट्री, केंद्रीय मंत्री ने रखी आधारशिला; देखें फोटोज
Sandeep Kumar | Aug 10, 2025, 20:30 IST
रायसेन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1800 करोड़ रुपए की रेल कोच निर्माण इकाई की आधारशिला रखी। यह फैक्ट्री 60 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली होगी। यहां मेट्रो और वंदे भारत ट्रेनों के कोच बनाए जाएंगे।
1 7 केन्द्रीय रक्षामंत्री का स्वागत
केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया।
2 7 रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन में रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का शिलान्यास किया।
3 7 राजनाथ सिंह ने किया संबोधित
राजनाथ सिंह ने रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का शिलान्यास कर संबोधित किया।
4 7 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया संबोधित
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेल हब और मैन्युफैक्चरिंग इकाई के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।
5 7 प्रदर्शनी का निरीक्षण
राजनाथ सिंह और मोहन यादव ने रेल कोच इकाई के शिलान्यास कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
6 7 सीएम मोहन यादव ने किया संबोधित
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रेलवे हब और मैन्युफैक्चरिंग इकाई के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।
7 7 दिल्ली रवाना होते राजनाथ सिंह
मोहन यादव ने राजनाथ सिंह के दिल्ली रवाना होने पर भोपाल एयरपोर्ट पर विदाई दी।