MP में ससुराल वालों ने की दामाद की चप्पलों से पिटाई , पुलिस के सामने बवाल, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Jun 30, 2024, 20:51 IST
MP Rewa soninlaw beaten slippers dowry case
मध्य प्रदेश के रीवा में बेटी की मौत के बाद मायके पक्ष के लोग भड़क गए और पुलिस के सामने दामाद की चप्पलों से पिटाई कर दी। जानें क्या पूरा मामला

BHOPAL. मध्य प्रदेश के रीवा में नवविवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों का गुस्सा भड़क गया। इन लोगों ने अपने दामाद को पुलिस के सामने ही चप्पलों से जमकर पीट दिया। पुलिस किसी तरह से महिला को पति को बचाकर थाने ले गई।



ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप

बेटी की मौत के बाद मायके वालों ने जमकर हंगामा मचाया। जिला अस्पताल में मायके और ससुराल वालों में विवाद हो गया। उनका आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर बेटी की हत्या की है। जिला अस्पताल में रविवार सुबह से ही मायके और ससुराल वालों में तनाव की स्थिति थी।



पुलिस के सामने जमकर हंगामा

दोपहर में अस्पताल में तनाव बढ़ गया और मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने मृतका के पति को जीप में बैठाया और थाने ले जाने लगी, इस दौरान भीड़ ने पुलिस की गाड़ी घेर लिया। और मायके पक्ष की आक्रोशित महिलाओं ने महिलाओं ने पानी की बॉटल और चप्पलों से दामाद ऋषि की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस किसी तरह से इस व्यक्ति बचाया और थाने लेकर पहुंची।



ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट, कार्यमंत्रणा समिति से हटाए ये विधायक



जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक भोलगढ़ निवासी दीक्षा पाठक की शादी विंध्य विहार कॉलोनी के ऋषि मिश्रा से 2023 को हुई थी। शनिवार को रात तीन बजे दीक्षा की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को बहू की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो बेटी दीक्षा मृत मिली। जिसके बाद मायके वालों का गुस्सा भड़क गया। दीक्षा के परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को परेशान कर रहे थे। मजबूरी में हमने जमीन बेचकर 5 लाख रुपए दिए थे। दामाद और ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की है।



ये खबर भी पढ़े... मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं शत्रुघ्न सिन्हा , बेटे लव ने बताया ये कारण , मिलने पहुंचे थे बेटी और दामाद



मामले में 304 बी का केस दर्ज

सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू के मुताबिक मामले में 304 बी का मामला दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया दहेज प्रताड़ना का मामला लग रहा है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का पति कॉलेज चौराहे पर पान की गुमटी चलाता है। महिला के घर वालों ने ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों- पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दहेज प्रताड़ना
  • Rewa crime news
  • रीवा क्राइम न्यूज
  • दामाद को चप्पलों से पीटा
  • बेटी की मौत पर हंगामा