मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं शत्रुघ्न सिन्हा , बेटे लव ने बताया ये कारण , मिलने पहुंचे थे बेटी और दामाद

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे लव ने बताया कि पापा को वायरल फीवर के कारण भर्ती किया गया है। बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर को शादी के 6 दिन बाद अस्पताल पहुंचे थे।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
actor Shatrughan Sinha admitted Kokilaben Hospital Mumbai
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Mumbai. नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखा गया। शादी के महज पांच दिन बाद कपल को अस्पताल के बाहर देख फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। दोनों को अस्पताल के बाहर देख हर कोई चौंक गया था। लेकिन अब इसकी पूरी जानकारी आ गई है। 

शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट्स थी कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को चोट लगी थी, जिस वजह से वो अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अब बेटे लव ने बताया है कि पिता शत्रुघ्न सिन्हा को वायरल फीवर की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें ही देखने सोनाक्षी और जहीर अस्पताल पहुंचे थे।

बेटे लव सिन्हा ने दी सही जानकारी

अभिनेता और लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे लव सिन्हा ने मीडिया को बताया कि पिछले कुछ दिनों से पापा को वायरल बुखार और कमजोरी थी, इसलिए हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया ताकि डॉक्टर उनकी जांच कर सकें और उचित ट्रीटमेट दे सकें।

इससे पहले कहा गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट को मानें तो, शत्रुघ्न अपने घर के डाइनिंग हॉल में गिर गए थे, जानकारों का कहना है कि ये हादसा 25 जून को हुआ था, शत्रुघ्न जैसे ही सोफे से उठे तो उनका पैर किनारे से टकराया और कार्पेट की वजह से स्लिप हो गए, शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी तब वहीं पास में ही मौजूद थीं, उन्होंने पिता की ओर तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया, वरना चोट और गंभीर हो सकती थी।

ये खबर भी पढ़ें... Ravindra Jadeja : विराट और रोहित के बाद रविंद्र जडेजा ने भी लिया T20 से संन्यास, कही ये बड़ी बात

मेडीकल रिपोर्ट्स में सब नॉर्मल

बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न को तुरंत घर पर ही ट्रीटमेंट दी गई और उन्होंने घर पर भी रेस्ट किया, इस बीच पसलियों का दर्द ठीक नहीं हुआ तो अगली सुबह कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें एडमिट करने की सलाह दी, ताकी बाकी सभी टेस्ट कराकर पता लगाया जाए कि कहीं कोई इंटरनल इंजरी ना हुई हो। फिलहाल रिपोर्ट्स में सब नॉर्मल आया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। शत्रुघ्न कल यानी सोमवार को डिस्चार्ज भी हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... T20 World Cup : सूर्यकुमार ने कैच नहीं T20 वर्ल्ड कप पकड़ा , जानें शानदार कैच को लेकर क्या बोले फील्डिंग कोच दिलीप

अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर को उनके फिल्ममेकर दोस्त पहलाज निहलानी ने भी कन्फर्म किया है, वो लगातार शत्रुघ्न से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। पहलाज ने कहा- हां, शत्रु अस्पताल में हैं, लेकिन वो अब बिल्कुल ठीक हैं। 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा संग बेटी सोनाक्षी की शादी में शामिल हुए थे। शादी को लेकर कहा जा रहा था कि वो इस रिश्ते से नाखुश हैं, लेकिन शादी के दिन उन्होंने कपल को ना सिर्फ आशीर्वाद दिया बल्कि जहीर के साथ में पूजा तक करवाई, बेटी का कन्यादान करते हुए उन्होंने तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की थी।

ये खबर भी पढ़ें... T20 World Cup : वर्ल्ड चैंपियन इंडिया को बंपर प्राइज मनी , साउथ अफ्रीकी पर भी पैसों की बारिश , जानिए किस टीम को मिले कितने रुपए

thesootr links

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

शत्रुघ्न सिन्हा को वायरल फीवर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी शत्रुघ्न सिन्हा में अस्पताल में भर्ती अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा actor Shatrughan Sinha