बैंंगलोर के बाद अब सीहोर में तैयार होगी वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो कोच और सेना के ट्रक भी बनेंगे

Rohit Sahu | May 09, 2025, 10:21 IST
vande bharat sehore
MP के सीहोर में बीईएमएल 2500 करोड़ की लागत से वंदे भारत, मेट्रो कोच और सैन्य उपकरणों का प्लांट लगाएगी, जिससे मप्र को नई पहचान और रोजगार मिलेगा।

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अब जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों के कोच और सेना के ट्रक तैयार किए जाएंगे। यह बदलाव देश के रक्षा उत्पादन में मील का पत्थर साबित होगा। दरअसल, रक्षा मंत्रालय की प्रतिष्ठित कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने एमपी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का फैसला लिया है।



2500 करोड़ की लागत से होगा औद्योगिक विस्तार

बीईएमएल ने इस प्रोजेक्ट में करीब 2500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। एमपीआरडीसी द्वारा कंपनी को 200 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। पहली बार राज्य में ऐसे आधुनिक और भारी उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित हो रही है। इससे प्रदेश को औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यहां न केवल वंदे भारत ट्रेन के कोच बल्कि मेट्रो और सेना के ट्रक भी बनाए जाएंगे।



बेंगलुरु के बाहर पहली बार BEML की यूनिट

14 मई को सीएम करेंगे बीईएमएल प्लांट का दौरा

इस यूनिट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मई को बीईएमएल के बेंगलुरु प्लांट का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे आईटी सेक्टर के निवेशकों से भी मुलाकात करेंगे और मप्र में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे।



यह भी पढ़ें...राजधानी के आस-पास बनेगी नई टाउनशिप, मेट्रोपॉलिटन रीजन में तेजी से होगा विकास!



एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थमूविंग कंपनी

बीईएमएल न केवल भारत की, बल्कि एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थमूविंग इक्विपमेंट कंपनी है। यह सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है, जिसकी स्थापना मई 1964 में हुई थी। कंपनी भारी उपकरणों और रक्षा उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इसके तीन प्रमुख उत्पादन क्षेत्र हैं रक्षा, रेलवे और खनन/निर्माण।



बीईएमएल में क्या क्या बनाया जाता है?

अर्थमूविंग उपकरण: डोजर, डंपर, उत्खननकर्ता (Excavator) लोडर, शॉवेल



रक्षा उत्पाद: भारी ट्रक, ब्रिज सिस्टम, रिकवरी वाहन



रेल उत्पाद: मेट्रो कोच, इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट, हेवी व्हीकल



बीईएमएल पहले ही दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता की मेट्रो परियोजनाओं के लिए कोच सप्लाई कर चुकी है। अब कंपनी ड्राइवरलेस मेट्रो और वंदे भारत ट्रेन के कोच भी बना रही है। सीहोर में स्थापित हो रही यूनिट में इन अत्याधुनिक कोचों के साथ-साथ सेना के ट्रक, तोप खींचने वाले वाहन, पुल प्रणाली और अन्य सैन्य साजो-सामान का भी निर्माण किया जाएगा।



यह भी पढ़ें...वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा पर संकट: तेज रफ्तार में मवेशियों से टकराव बना खतरा



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Sehore | BEML Limited | बीईएमएल लिमिटेड | Metro coach | Vande Bharat | truck | coach factory | MP News



Tags:
  • MP News
  • वंदे भारत ट्रेन
  • Sehore
  • सीहोर
  • Metro coach
  • Vande Bharat
  • truck
  • coach factory
  • BEML Limited
  • बीईएमएल लिमिटेड