संकट में MP के सोयाबीन प्रोसेसर्स, आधी से भी कम रह गई सोया खली की विदेशी मांग

Aman Vaishnav | Aug 24, 2026, 12:25 IST
Share
MP के सोयाबीन प्रोसेसर्स
MP के सोयाबीन प्रोसेसर्स

मध्य प्रदेश के सोयाबीन प्रोसेसर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। SOPA की रिपोर्ट के मुताबिक सोया खली का निर्यात 43% गिरकर 9.72 लाख टन रह गया है। SOPA का अनुमान है कि पूरे साल में कुल निर्यात घटकर लगभग आधा यानी 10 लाख टन रह जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश के सोयाबीन प्रोसेसर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
  • सोपा के अनुसार सोया खली का निर्यात 43% गिर गया है।
  • चालू तेल वर्ष में यह घटकर 9.72 लाख टन रह गया, जो पिछले साल 17.08 लाख टन था।
  • जुलाई में सिर्फ 0.25 लाख टन खली निर्यात हुई।
  • घरेलू मांग स्थिर है, लेकिन विदेशी बाजार में मांग कमजोर पड़ी है।

निर्यात में बड़ी गिरावट

सोपा (SOPA – सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की ताजा रिपोर्ट सोयाबीन उद्योग के लिए चिंता की खबर लेकर आई है। चालू तेल वर्ष अक्टूबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच भारत से सोया खली का निर्यात 43% गिर गया।

यह घटकर सिर्फ 9.72 लाख टन रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 17.08 लाख टन था।

अकेले जुलाई महीने की बात करें तो गिरावट और साफ दिखती है। इस साल जुलाई में केवल 0.25 लाख टन सोया खली निर्यात हुई।

पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 1.48 लाख टन था। जून में भी निर्यात 0.97 लाख टन से घटकर 0.25 लाख टन रह गया।

mp-soybean-processor-crisis-sopa-export-report
mp-soybean-processor-crisis-sopa-export-report


पेराई और उत्पादन भी घटा

निर्यात के साथ सोयाबीन की पेराई में भी कमी आई है। इस साल अब तक 89.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई (सोयाबीन फसल) हुई। पिछले साल यह 96.00 लाख टन थी। इसका सीधा असर सोया खली के उत्पादन पर पड़ा है।

सोया खली का कुल उत्पादन 70.62 लाख टन रहा। पिछले साल यह आंकड़ा 75.75 लाख टन था। यानी उत्पादन में भी गिरावट दर्ज हुई है।

mp-soybean-processor-crisis-sopa-export-report
mp-soybean-processor-crisis-sopa-export-report


घरेलू मांग फिर भी मजबूत

निर्यात कमजोर होने के बावजूद घरेलू बाजार में मांग बनी हुई है। पोल्ट्री और फीड उद्योग में खपत 53.00 लाख टन रही। पिछले साल यह 52.00 लाख टन थी। यानी घरेलू खपत में मामूली बढ़त हुई है।

खाद्य उद्योग में भी खपत बढ़ी है। इस साल फूड यूज खपत 7.40 लाख टन रही। पिछले साल यह 6.85 लाख टन थी। इससे साफ है कि घरेलू मांग स्थिर बनी हुई है।

mp-soybean-processor-crisis-sopa-export-report
mp-soybean-processor-crisis-sopa-export-report


सोपा का बयान

सोपा के कार्यकारी निदेशक डी. एन. पाठक ने इस गिरावट पर प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार निर्यात कमजोर रहने से सोया खली की कुल मांग में नरमी आई है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू मांग स्थिर बनी हुई है। यह उद्योग के लिए थोड़ी राहत की बात है।

पूरे साल का अनुमान चिंताजनक

सोपा ने पूरे तेल वर्ष 2025-26 के लिए भी अनुमान जारी किया है। सितंबर तक कुल निर्यात केवल 10 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले साल 2024-25 में यह आंकड़ा 20.23 लाख टन था। यानी इस साल निर्यात आधे से भी कम रहने की आशंका है।

सोयाबीन क्रशिंग (सोयाबीन की फसल) का अनुमान भी जारी किया गया है। पूरे साल के अंत तक कुल क्रशिंग 104.50 लाख टन रहने की उम्मीद है। वहीं सोया खली उत्पादन 82.46 लाख टन तक पहुंच सकता है।

mp-soybean-processor-crisis-sopa-export-report
mp-soybean-processor-crisis-sopa-export-report


आंकड़े अभी अनंतिम

सोपा ने साफ किया है कि जुलाई के आंकड़े अभी अनंतिम हैं। सरकारी आंकड़े आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में फसल हो रही बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी से सड़ रही किसानों की कमाई

भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!

2027 तक महंगी होंगी खाने-पीने की चीजें, सुपर अल नीनो की दोहरी मार बनेगी वजह

प्याज-टमाटर, दाल-चीनी और तेल के दाम बढ़े, जानें क्यों त्योहारों से पहले बिगड़ रहा बजट

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सोयाबीन की फसल
  • सोयाबीन फसल
  • सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
  • सोयाबीन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...