एमपी में सरकारी नौकरी: सुगम परिवहन में 199 पदों पर आवेदन शुरू, 70 हजार तक सैलरी

Manya Jain | Jul 31, 2026, 22:37 IST
mp sugam parivahan bharti sarkari naukri
मध्य प्रदेश यात्री सुगम परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 199 विभिन्न पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार के उपक्रम MPYPIL सुगम परिवहन विभाग ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती से कुल 199 विभिन्न पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 29 जुलाई 2026 से हो चुकी है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2026 तय की गई है।



उम्मीदवारों का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगा।



पदों की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग ने पदों का बंटवारा इस प्रकार किया है:



  • असिस्टेंट मैनेजर स्तर: आईटी, आईटीएमएस, ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल और बिजनेस डेवलपमेंट में कई पद हैं।
  • प्रशासनिक पद: सूबेदार/सब इंस्पेक्टर के 8 और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 15 पद हैं।
  • सुरक्षा बल: पुलिस हेड कांस्टेबल के 35 और पुलिस कांस्टेबल के 43 पद शामिल हैं।
  • सुपरवाइजर एवं हेल्पर: इलेक्ट्रिकल, ट्रिम लाइन और ड्राइव लाइन के लिए 21-21 पद खाली हैं।

सैलरी पैकेज

मध्य प्रदेश सरकार के इस उपक्रम में सैलरी पैकेज बहुत ही आकर्षक दिया जा रहा है। अलग-अलग पदों के हिसाब से वेतन की पूरी सूची नीचे दी गई है:



पद का नामनिश्चित मासिक वेतन (PM)
असिस्टेंट मैनेजर (विभिन्न शाखाएं)71 हजार 736/- हर महीने
असिस्टेंट मैनेजर (एन्फोर्समेंट)60 हजार 816/- हर महीने
सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर55 हजार 104/- हर महीने
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI)48 हजार 216/- हर महीने
हेड कांस्टेबल एवं सुपरवाइजर42 हजार 504/- हर महीने
पुलिस कांस्टेबल32 हजार 760/- हर महीने
विभिन्न ट्रेड हेल्पर31 हजार 760/- हर महीने

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 01 जनवरी 2026 को 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।



शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। इसमें 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा और डिग्री धारक उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक रूलबुक में दी गई है।



चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे के चरणों के लिए बुलाया जाएगा।



आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • वहां दिए गए भर्ती नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • चूंकि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, इसलिए सीधे फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट संभाल कर रख लें।

ये भी पढ़ें...



बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, ITI और ग्रेजुएट्स के लिए NLC वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन



Jobs 2026: भारत पेट्रोलियम में डिप्लोमा पास युवाओं के लिए नौकरी, 13 अगस्त है आखिरी तारीख



नौकरी से निकाले जाने के बाद संविदा कर्मचारी की मौत, 16 साल से दे रहे थे सेवा



मेरिट लिस्ट में नाम आने पर भी नौकरी का हक नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला



Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • सरकारी नौकरी
  • परिवहन विभाग
  • CBT
  • jobs 2026