भारत पेट्रोलियम में डिप्लोमा पास युवाओं के लिए नौकरी, 13 अगस्त है आखिरी तारीख

Manya Jain | Published:
Share
BPCL Recruitment 2026
BPCL Recruitment 2026

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने टेक्नीशियन और ऑपरेटर के 154 पदों पर भर्ती (BPCL Non Management Recruitment 2026) निकाली है। योग्य डिप्लोमा धारक 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेडने नॉन-मैनेजमेंट के 154 पदों पर डिप्लोमा जॉबनिकाली है। यह भर्ती मुंबई और कोच्चि रिफाइनरी के लिए आयोजित की जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगी। डिप्लोमा पास और एक साल का अनुभव रखने वाले युवा पात्र हैं।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल किया गया है।

पदों की जानकारी

बीपीसीएल ने अपनी दो मुख्य रिफाइनरी यूनिट्स के लिए खाली पदों का विवरण जारी किया है।

  • मुंबई रिफाइनरी में प्रोसेस टेक्नीशियन (केमिकल) के 60 पद खाली हैं।
  • कोच्चि रिफाइनरी में प्रोसेस ऑपरेटर (केमिकल) के 64 पदों पर भर्ती होगी।
  • इसके अलावा कोच्चि में टेक्नीशियन/ऑपरेटर मैकेनिकल के 13 पद तय किए गए हैं।
  • टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल के लिए 17 पद आरक्षित रखे गए हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल, पावर या फर्टिलाइजर इंडस्ट्री में कम से कम 1 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। अप्रेंटिसशिप करने वाले युवा भी इसके लिए पात्र माने जाएंगे।

2. उच्च योग्यता वाले छात्र नहीं होंगे पात्र

बीटेक, बीई या एएमआईई (AMIE) जैसी उच्च डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं। डिस्टेंस मोड से डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी इसके पात्र नहीं होंगे।

उम्र सीमा और तारीखें उम्र की गणना: 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 साल। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 29 जुलाई 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2026 विशेष छूट: नियमानुसार ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट मिलेगी।

सैलरी पैकेज

भारत पेट्रोलियम में इन नॉन-मैनेजमेंट पदों पर बहुत ही आकर्षक वेतन दिया जाता है। चयनित उम्मीदवारों को एनजी-2 ग्रेड में शुरुआती बेसिक पे दिया जाएगा।

इसका शुरुआती न्यूनतम मूल वेतन 26,500 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है। इसका पे स्केल 26,500 रुपये से लेकर 34,000 रुपये तक रहेगा। मूल वेतन के अलावा औद्योगिक पैटर्न पर महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया

बीपीसीएल भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा।

पहला चरण कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) का होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट मिलेंगे। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दूसरा चरण स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट (SPT) का होगा, जो केवल पास करना जरूरी है। तीसरे चरण में मेडिकल जांच के बाद फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस 590 रुपये तय है। इसमें 500 रुपये आवेदन शुल्क और 90 रुपये जीएसटी शामिल है। एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को कोई फीस नहीं देनी होगी। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले बीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के 'Careers' सेक्शन पर जाएं।
  • नॉन-मैनेजमेंट भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें।
Download BPCL Non-Management Recruitment 2026 Notification PDF

Direct Link to Apply Online

Official Website

ये भी पढ़ें...

HAL Vacancy 2026: ट्रेनी के 120 पदों के लिए बीई, बीटेक पास युवा जल्द करें आवेदन

RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती

Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती

ग्रेजुएशन पास के लिए सरकारी नौकरी: 1,539 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Tags:
  • बीपीसीएल
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • मुंबई
  • डिप्लोमा जॉब
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर