जानिए MP में कहां होगा सबसे बड़ा रावण दहन? इंदौर, भोपाल, उज्जैन में कितने फीट के जलेंगे पुतले

Aman Vaishnav | Oct 02, 2025, 10:35 IST
इस बार मध्य प्रदेश में कई जगहों पर विशाल रावण के पुतले बनाए गए हैं। इनमें इंदौर में 111 फीट, भोपाल में 105 फीट और कटनी में 101 फीट के पुतले शामिल हैं। सबसे अनोखा पुतला उज्जैन में है, जहां रावण AK-47 के साथ आतंकी रूप में दिखेगा।
1 7 एमपी की सबसे बड़ा रावण
Aman vaishnav (94)

इंदौर में इस बार 111 फीट के रावण के साथ-साथ एक और बड़ा आकर्षण है, 250 फीट की विशाल लंका। ravan dahan से पहले, इस लंका के सामने भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का रोमांचक मंचन भी होगा।

2 7 कटनी का 101 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (90)

कटनी जिले की औद्योगिक नगरी कैमोर में भी भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। (Dussehra ) यहां 101 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।

3 7 भोपाल का 105 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (91)

इस बार भोपाल का एक बड़ा आकर्षण कोलार रोड स्थित बंजारी मैदान रहेगा। यहां 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। यह मैदान पिछले 22 सालों से लगातार दशहरा उत्सव का आयोजन कर रहा है, जिससे इसकी अपनी एक खास पहचान है।

4 7 उज्जैन का 101 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (99)

इस साल उज्जैन में रावण दहन की थीम सबसे खास है। यहां 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला आतंकवादी के रूप में दिखेगा, जिसके हाथ में AK-47 गन होगी। यह अनोखा स्वरूप दर्शकों को पहलगाम अटैक की याद दिलाएगा और बुराई पर जीत का कड़ा संदेश देगा।

5 7 ग्वालियर का 60 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (93)

ग्वालियर में दशहरा उत्सव फूलबाग के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। यहां शहर का सबसे बड़ा रावण जलाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 60 फीट होगी। यह ऐतिहासिक मैदान दर्शकों के लिए हमेशा से आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है।

6 7 भोपाल का 51 फीट ऊंचा रावण
Aman vaishnav (95)

भोपाल के छोला दशहरा मैदान का उत्सव बहुत पुराना और खास है। यहाँ पिछले लगभग 79 सालों से दशहरा मनाया जा रहा है। इस बार भी यहां 51 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटेंगे।

7 7 मध्य प्रदेश दशहरा उत्सव
Aman vaishnav (96)

पूरे मध्यप्रदेश में दशहरा उत्सव के लिए छोटे-बड़े पुतले तैयार हैं। इनकी ऊंचाई 50 फीट से लेकर 111 फीट तक है। रावण के साथ-साथ, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी दहन के लिए तैयार हैं, जो बुराई के अंत का संदेश देंगे।