MP में ई-अटेंडेंस का अजब खेल! पास में ही लगा 5G टावर, कागजों में बताया नो नेटवर्क

Aman Vaishnav | Sept 10, 2026, 11:15 IST
Share
MP में ई-अटेंडेंस का अजब खेल
MP में ई-अटेंडेंस का अजब खेल

मध्य प्रदेश के 200 स्कूलों को कागजों में नो-नेटवर्क दिखाकर शिक्षकों को ई-अटेंडेंस से बचाने का खेल सामने आया है। जब जांच की गई तो स्कूलों के पास ही 5G टावर और फुल सिग्नल मिले हैं।

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को पक्का करने के लिए ऑनलाइन ई-अटेंडेंस व्यवस्था शुरू की गई थी। वहीं सिस्टम में बैठे कुछ लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है।

संकुल प्राचार्यों और अफसरों की मिलीभगत से पूरे प्रदेश के करीब 200 स्कूलों को कागजों में जीरो नेटवर्क बता दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि नर्मदापुरम जिले के सिवनीमालवा ब्लॉक में भावंदा गांव के मिडिल स्कूल की दीवार से सिर्फ 50 मीटर दूर बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगा हुआ है। फोन की स्क्रीन पर जियो और बीएसएनएल के फुल सिग्नल आते हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की फाइलों में इसी स्कूल पर सन्नाटा पसरा दिखाया गया है।

बिना स्कूल गए कैसे लग रही थी हाजिरी?

कागजों में नो-नेटवर्क दिखाने के पीछे एक बहुत बड़ा खेल चल रहा था। शिक्षकों को स्कूल जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी। वे रास्ते में किसी दूसरे स्कूल या नेटवर्क वाले इलाके में खड़े होकर मोबाइल से पंच करते थे। इसके बाद वहीं से सीधे अपने घर लौट जाते थे। इस तरह घर बैठे-बैठे ही पूरी सरकारी तनख्वाह बन रही थी।

कहां मिला कौन सा नेटवर्क?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 जिलों के 14 तथाकथित नेटवर्क-विहीन स्कूलों की जांच की गई, तो सभी स्कूलों के गेट पर 4G और 5G की तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी चालू मिली।

  • नर्मदापुरम (भावंदा गांव मिडिल स्कूल): स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर BSNL का टावर मौजूद है। फोन पर जियो व बीएसएनएल दोनों के फुल सिग्नल आते हैं।
  • छतरपुर (शाहपुरा और ईमलीचौक स्कूल): दोनों स्कूलों के मेन गेट पर ही जियो का पर्याप्त नेटवर्क चालू मिला।
  • बैतूल (सलाईढाना स्कूल): यहां सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के सिग्नल पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।
  • राजगढ़ (दयाखेड़ी स्कूल): स्कूल परिसर में मोबाइल कनेक्टिविटी पूरी तरह से उपलब्ध पाई गई।
  • मुरैना (सपछोली गांव स्कूल): यहां भी सभी निजी और सरकारी कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क सक्रिय हैं।
  • दतिया (मलौआ स्कूल): इस स्कूल के पास जियो का तेज नेटवर्क मिल रहा है।
  • रायसेन (पोनिया सरकारी स्कूल): यहां बीएसएनएल का नेटवर्क सुचारू रूप से काम कर रहा है।
  • शिवपुरी (पवैयापुरा, रायपहाड़ी और बेंहटा स्कूल): पवैयापुरा में एयरटेल का नेटवर्क मौजूद है, वहीं रायपहाड़ी और बेंहटा में जियो व एयरटेल दोनों कंपनियों के मजबूत सिग्नल मिले।
  • गुना (लालपुरा स्कूल): इस स्कूल परिसर में एयरटेल का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है।
  • सागर (धुरा राजीव टोला प्राथमिक स्कूल): स्कूल के मेन गेट पर ही जियो का पर्याप्त नेटवर्क काम करता पाया गया।

सागर में प्राचार्य की झूठी रिपोर्ट पकड़ी गई

सागर जिले के धुरा राजीव टोला प्राथमिक स्कूल के संकुल प्राचार्य ने डीईओ (DEO) को लिखित रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में लिखा था कि स्कूल के 200 मीटर के दायरे में किसी भी कंपनी का सिग्नल नहीं आता है।

वहीं जब हकीकत की जांच की गई तो स्कूल के मेन गेट पर ही जियो का तेज नेटवर्क काम कर रहा था। मामला सामने आने के बाद डीईओ अरविंद जैन ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

उधर नर्मदापुरम में ई-अटेंडेंस न लगाने वाले 98 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। विभाग ने सख्त लहजे में साफ किया है कि समय पर हाजिरी पंच न करना मप्र सिविल सेवा आचरण नियमों का खुला उल्लंघन है।

लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। स्कूलों में नेटवर्क होने के बावजूद अगर जिलों से नो-नेटवर्क की झूठी रिपोर्ट भेजी गई है, तो इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। गलत रिपोर्ट तैयार करने वाले अफसरों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

शिक्षा का बजट 36 हजार करोड़ के पार, फिर भी स्कूल बंदी में एमपी सबसे आगे

जनपद-पंचायतों के पास 1200 करोड़ का हिसाब नहीं! काम हुआ या नहीं इसका भी रिकॉर्ड नहीं

MP में शिक्षा विभाग का यू-टर्न! 13 साल पहले खत्म BRC-APC पदों पर फिर होगी भर्ती

50 हजार की रिश्वत से खुला बेनामी संपत्ति का राज, 24 साल बाद पूर्व इंजीनियर को 5 साल की जेल

Tags:
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • सरकारी स्कूल
  • मप्र सिविल सेवा आचरण नियम
  • ई-अटेंडेंस
  • ई-अटेंडेंस व्यवस्था
  • सिविल सेवा आचरण नियम
कौन हैं IAS विकास मरमत? बेंगलुरु पब विवाद में पद से हटाए गए, जानिए राजस्थान से उनका क्या है कनेक्शन

By Saurabh Mishra

कौन हैं IAS विकास मरमत? बेंगलुरु पब विवाद में पद से हटाए गए, जानिए राजस्थान से उनका क्या है कनेक्शन
आयुष्मान घोटाले में उलझीं अपर कलेक्टर सपना लोवंशी की संपत्तियों की जानकारी ले रही ईओडब्ल्यू

By Sanjay Gupta

आयुष्मान घोटाले में उलझीं अपर कलेक्टर सपना लोवंशी की संपत्तियों की जानकारी ले रही ईओडब्ल्यू
कांग्रेस के कुनबे पर लगी कोयले की कालिख, कोषाध्यक्ष, विधायक से लेकर प्रवक्ता तक फंसे, डायरी की एंट्री ने खोल दिया घोटाला

By Arun Tiwari

कांग्रेस के कुनबे पर लगी कोयले की कालिख, कोषाध्यक्ष, विधायक से लेकर प्रवक्ता तक फंसे, डायरी की एंट्री ने खोल दिया घोटाला
मोहन कैबिनेट के फैसले: जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, 7 जिलों में लगेंगे उद्योग, 6 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!

By Sourabh Bhatnagar

मोहन कैबिनेट के फैसले: जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, 7 जिलों में लगेंगे उद्योग, 6 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!
25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, देश छोड़कर भागने की है आशंका

By Harrison Masih

25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, देश छोड़कर भागने की है आशंका
14 चुनाव में मिली हार, फिर भी हौसला बरकरार; 15वीं बार मैदान में उतर रहे राजस्थान के पोपटलाल

By Ashish Bhardwaj

14 चुनाव में मिली हार, फिर भी हौसला बरकरार; 15वीं बार मैदान में उतर रहे राजस्थान के पोपटलाल
इंदौर धर्मांतरण केस: आरोपी बेटे को बचाने पीड़िता को दिया एक लाख का ऑफर, पिता भी गिरफ्तार

By Sanjay Gupta

इंदौर धर्मांतरण केस: आरोपी बेटे को बचाने पीड़िता को दिया एक लाख का ऑफर, पिता भी गिरफ्तार