एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 : सीएम मोहन यादव इंदौर से रचेंगे डिजिटल MP का भविष्य

Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 07:47 IST
mp tech conclave
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को इंदौर में ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025’ का शुभारंभ करेंगे, जिसमें प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों की गाइडलाइन भी जारी होंगी।

MP News:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल 2025 को इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’ में ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025’ का शुभारंभ करेंगे। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य प्रदेश को तकनीकी नवाचार और डिजिटल क्रांति का नया केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को देश और दुनिया के टेक्नोलॉजी दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर बताया है।



जीआईएस निवेश प्रस्तावों को मिलेगी नई उड़ान

मुख्यमंत्री जारी करेंगे चार तकनीकी नीतियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (cm mohan yadav) इस अवसर पर मध्यप्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों – जीसीसी नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति और एवीजीसी-एक्सआर नीति की गाइडलाइन भी जारी करेंगे। इन नीतियों के जरिए नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी निर्माण को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। इससे क्षेत्रीय स्तर पर तकनीकी उद्यमिता को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।



टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल

‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव’ में Google, Microsoft, NVIDIA जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति-निर्माता और निवेशक हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक तकनीकी नक्शे पर और मजबूत करेगा।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • 11.00–11.15 प्रातः : एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग
  • 11.15–11.25 प्रातः : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कालीदास अकादमी, उज्जैन में रोजगार मेले का उद्घाटन
  • 11.30–12.15 दोपहर : भोपाल में नार्मदीय भवन आगमन और अधिकारी संघ सम्मेलन में भागीदारी
  • 12.30–01.30 दोपहर : स्टेट म्यूजियम, भोपाल में सम्मान अभियान के तहत विशेष संगोष्ठी
  • 01.40–02.15 दोपहर : सिन्धु भवन, शिवाजी नगर में चेती चांद प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम
  • 02.35–03.00 दोपहर : स्टेट हैंगर, भोपाल से इंदौर के लिए प्रस्थान
  • 03.10 दोपहर : सुमित धाम, गांधी नगर, इंदौर आगमन
  • 04.00–04.20 शाम : दिगंबर जैन महाकुंभ कार्यक्रम में भागीदारी
  • 05.00–09.00 रात : ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में दिव्यांग साइकिल एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम
  • 09.05–09.20 रात : एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन
  • 10.00–10.10 रात : लाल बाग मैदान, इंदौर में स्वदेशी मेला कार्यक्रम
  • 10.15–10.40 रात : एयरपोर्ट इंदौर से भोपाल स्टेट हैंगर प्रस्थान
  • 10.55 रात : भोपाल स्थित निवास पर आगमन

यह भी पढ़ें...एमपी में ट्रांसफर पॉलिसी: मई से हो सकते है ट्रांसफर, अगली कैबिनेट बैठक में होगा विचार



निवेशकों के लिए एमपी बनेगा पसंदीदा जगह

‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025’ के माध्यम से प्रदेश सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सिर्फ बातें नहीं कर रही, बल्कि ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नेतृत्व प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी नवाचार में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।



यह भी पढ़ें...MP में हर परिवार के 1 सदस्य को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव ने दे दिए निर्देश



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • Microsoft
  • मध्य प्रदेश
  • Google
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • cm mohan yadav