MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 25 सितंबर से फिर शुरू होगी सरकारी बसें

Sandeep Kumar | Sept 11, 2026, 21:28 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, आइए एक नजर डालते हैं मध्‍य प्रदेश की आज की बड़ी खबरों पर... एमपी में 25 सितंबर से फिर शुरू होगी सरकारी बसें, राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी...

एमपी में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम मोहन यादव का ऐलान

मध्य प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएम मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा के जरिए बस संचालन, टिकटिंग, यात्री सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी, कांग्रेस ने भरे 10 लाख, उधर जयस भी आई साथ

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के आयोजन स्थल को लेकर चल रही उठापटक आखिर खत्म हो गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने कांग्रेस को औपचारिक तौर पर रीजनल पार्क के सामने वाली जगह पर मंजूरी दे दी है। इस जगह को कांग्रेस ने भारत जोड़ो मैदान का नाम दिया है। उधर कांग्रेस ने 1.50 लाख पंजीयन की बात कही है। आयोजन के लिए कांग्रेस को जयस भी साथ दे रही है। वहीं 19 सितंबर के लिए राहुल गांधी ने भी संदेश जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

सागर के चर्चित जहरीली शराब मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



लोकायुक्त-EOW बने भ्रष्टाचार का अड्डा, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

सरकारी साइकिल योजना के पुराने केस में EOW की देरी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। विभाग से कार्रवाई की स्वीकृति मिलने के बाद भी 5 साल तक मामले को दबाए रखा गया।



कोर्ट ने DG आईपीएस उपेंद्र जैन को तलब किया। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए EOW और लोकायुक्त को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। कोर्ट ने DG को 60 दिन में जांच का निर्देश दिया है। इधर EOW ने भी जांच अधिकारी की गलती से इनकार किया है। विभाग की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया कि देरी विभागीय मंजूरी के कारण हुई है। EOW के DG उपेंद्र जैन ने कोर्ट को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गलती करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई होगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कदम होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर के सांची के पेड़े वाले प्लांट में विस्फोट, एक की मौत, एक घायल

एमपी टॉप न्यूज:इंदौर के सांची के पेड़े बनाने वाले मांगलिया प्लांट में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। इससे एक टेक्निशयन के मौत की खबर है। कुछ अन्य घायल है। बताया जाता कि मशीन पुरानी थी और इसकी लगातार शिकायतें हो रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मध्यप्रदेश में 4 IAS अफसर बने अपर आयुक्त, जबलपुर-रीवा-सागर को नई कमान

मध्यप्रदेश शासन ने 4 IAS अफसरों को अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया। जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में नई पदस्थापना हुई। दिनेश कुमार, कैलाश वानखेड़े, अमर बहादुर सिंह और चन्द्रशेखर शुक्ला शामिल। यह पदस्थापना अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी SI और सिपाही भर्ती में आयुसीमा गणना का नियम GAD के नोटिफिकेशन से अलग, हजारों प्रभावित

एमपी पुलिस के लिए ईएसबी ने हाल ही में सब इंस्पेक्टर और सिपाही/आरक्षक भर्ती के कुल 8 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में भी उम्र की गणना को लेकर पेंच फंस गया है। इससे हजारों उम्मीदवारों की मुश्किल बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



शादी के बाद से ही पति की 25% इनकम पर पत्नी का हक, भरण पोषण में नहीं होगा मोलभाव

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी भरण-पोषण मामले में अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने पति की आय और पत्नी के हिस्से पर सवाल उठाया। मामले की सुनवाई जस्टिस द्वारकाधीश बंसल ने की। आदेश 8 सितंबर 2026 को जारी किया गया। यह मामला प्रियंशु मिश्रा और विनय मिश्रा के बीच है। पत्नी ने कुटुंब न्यायालय के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। कुटुंब कोर्ट ने पत्नी को ₹30 हजार महीना देने का आदेश दिया था। यह राशि 1 जून 2025 से देने का आदेश था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP पुलिस से हटेंगे 122 गैरजरूरी DSP पद, बदलेगा पूरा ढांचा, साइबर विंग में बढ़ेंगे

मध्य प्रदेश को डकैत मुक्त हुए 15 साल हो चुके हैं। इसके बावजूद डीएसपी एंटी डकैती का पद कागजों में बना हुआ है। डेढ़ दशक से इस पद पर कोई तैनात नहीं हुआ। डीएसपी लाइन और डीएसपी लीव रिजर्व जैसे पद भी बेकार हो चुके हैं। इन्हें देखते हुए पुलिस पहली बार पुराने ढांचे में सुधार करने जा रही है। दशकों बाद प्रशासनिक ढांचे में इतना बड़ा बदलाव हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने अल्पेश कोगजे, कहा-जनता की आवाज है प्राथमिकता

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को शुक्रवार को नया चीफ जस्टिस मिला। जस्टिस अल्पेश वाई. कोगजे ने पदभार ग्रहण कर लिया। एक दिन पहले उन्होंने राजभवन में शपथ ली थी। इसके बाद शुक्रवार को वह जबलपुर पहुंचे। यहां हाईकोर्ट परिसर में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर हाईकोर्ट के सभी खंडपीठों के जज मौजूद रहे। अधिवक्ता, बार और महाधिवक्ता भी समारोह में शामिल हुए। रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
  • आईपीएस उपेंद्र जैन
  • सागर शराब कांड