सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

Aman Vaishnav | Sept 11, 2026, 10:05 IST
Share
सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

सागर के चर्चित जहरीली शराब मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सागर के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा की पुलिस से मुठभेड़ हुई।
  • यह मुठभेड़ बरायठा के जंगल में हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।
  • पुलिस घायल रवि को इलाज के लिए बंडा अस्पताल ले गई।
  • जहरीली शराब से अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इसी बीच नगर पालिका ने शराब कांड के आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया।

मुठभेड़ में आरोपी घायल

सागर के चर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी रवि लखेरा लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह बरायठा के जंगल इलाके में छिपा है।

पुलिस टीम ने जंगल को घेरकर तलाशी शुरू की। इसी दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में रवि लखेरा के पैर में गोली लगी। घायल हालत में पुलिस उसे तुरंत बंडा अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मौतों का आंकड़ा 20 के पार

सागर में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया।

हालांकि प्रशासन अभी भी सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन की तरफ से 16 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की गई है। बाकी मौतों को लेकर जांच अभी जारी है।

वार्ड में बुलडोजर एक्शन

मौतों के मामले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। नगर पालिका की टीम भारी फोर्स के साथ वार्ड नंबर 11 और 12 पहुंची। यहां शराब कांड के आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया।

कौन है रवि लखेरा

बता दें कि रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित गंगापुरम कॉलोनी में रहता है। पुलिस के मुताबिक वह अंतरराज्यीय शराब तस्कर है।

वह लंबे समय से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच अवैध शराब का कारोबार चला रहा था। पुलिस उसकी तलाश में कई महीनों से जुटी थी।

25 से ज्यादा आपराधिक मामले

जानकारी के अनुसार रवि लखेरा के खिलाफ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत कई जगहों पर करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले आबकारी एक्ट से जुड़े हैं।

वर्ष 2025 में वह सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। इससे कुछ महीने पहले ललितपुर पुलिस ने उसे एक अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक रवि को शराब बनाने की अच्छी समझ है। वह इस्तेमाल होने वाली सामग्री की भी बारीक जानकारी रखता है। वह अपनी टीम बनाकर नकली शराब बनाने का काम करता रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

सागर शराबकांड-आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर: CM के निर्देश के बाद एक्शन

नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा,जहरीली शराब MP से फिर तीन की मौत, 61 बीमार

जहरीली शराब से गुजरात में दो और मौतें, MP से पकड़ा गया मास्टरमाइंड रईस

Tags:
  • अवैध शराब
  • जहरीली शराब
  • जहरीली शराब MP
  • सागर शराब कांड
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार