इंदौर के सांची के पेड़े वाले प्लांट में विस्फोट, एक की मौत, एक घायल

Sanjay Gupta | Sept 11, 2026, 20:07 IST
Share
इंदौर के सांची के पेड़े वाले प्लांट में विस्फोट
इंदौर के सांची के पेड़े वाले प्लांट में विस्फोट

इंदौर के सांची के पेड़े बनाने वाले मांगलिया प्लांट में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। इससे एक टेक्निशयन के मौत की खबर है। कुछ अन्य घायल है। बताया जाता कि मशीन पुरानी थी और इसकी लगातार शिकायतें हो रही थी।

Indore. इंदौर के सांची के पेड़े बनाने वाले मांगलिया स्थित प्लांट में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। इसमें टेक्निशियन की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल का उपचार चल रहा है। सांची सीईओ विशाल मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।

प्रेशर बनने से फटी फ्रायर फेन

सीईओ मिश्रा ने द सूत्र को बताया कि स्टीम प्रेशर फ्रायर फैन में जाता है। वहां उत्पाद बनता है। दुर्भाग्य से यह फ्रायर फैन फट गया और उछल कर टेक्निशयन विनोद कुमार को लगा। सिर पर गंभीर चोट के चलते उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य कर्मचारी घायल है, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

indore-sanchi-peda-plant-blast
indore-sanchi-peda-plant-blast

पुरानी मशीन की बात पर यह बोले सीईओ

वहीं यह भी आरोप लग रहे हैं कि प्लांट की मशीनरी पुरानी हो चुकी है। इसके चलते यह हादसा हुआ। इस पर सीईओ ने कहा कि यह बात सही नहीं है, लगातार मेंटनेंस होता है और इतने सालों से काम हो रहा था। खुद टेक्निशयन ही जांच करने के लिए गए थे। दुर्भाग्य से यह घटना हो गई।

गंदगी में पेड़े बनने की भी बात

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मशीन पुरानी होने के साथ ही यहां पर गंदगी भी काफी रहती है। प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है। गंदगी के बीच ही आमजन के उपयोग के पेड़े बनाए जाते हैं। हालांकि प्रबंधन इन बातों को नकार रहा है।

ये भी पढ़ें...

दिल्ली जाने से पहले सीएम मोहन यादव भोपाल में 25 और इंदौर में 10 मिनट पीएम नरेंद्र मोदी पर बोले

राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी, कांग्रेस ने भरे 10 लाख, उधर जयस भी आई साथ

इंदौर की युवती बनेगी जैन साध्वी, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, माता-पिता को झटका

इंदौर निगम रिमूवल में बवाल, एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का, 15 पर शासकीय काम में बाधा की FIR

Tags:
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • सांची
  • सांची के पेड़े
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे