MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी
लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM ने सिंगल क्लिक से जारी किए 1,835 करोड़
मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा से यह राशि ट्रांसफर की। एक क्लिक से 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचे। कुल 1,835 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई। इसके साथ ही कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में अब अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, CM के मास्टर प्लान को लेकर सख्त निर्देश
सीएम मोहन यादव मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, मास्टर प्लान न आने वाले शहरों पर कार्रवाई होगी। इस मुद्दे पर कांग्रेस से राजनीति न करने की अपील की। सागर शराब मामले में सख्ती जारी रहने की बात कही। लाड़ली बहना योजना और मानव अधिकारों पर भी उन्होंने विचार रखे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में फर्जी पासपोर्ट कांड: जड़ें पाकिस्तान बॉर्डर तक, 15 पुलिसकर्मियों की पहचान
एमपी के डबरा से शुरू फर्जी पासपोर्ट कांड की जड़ें पांच जिलों में फैली मिलीं। नेटवर्क धर्म की आड़ में बौद्ध भिक्षु बनकर चलाया जा रहा था। अब जांच में इसकी कड़ियां पाकिस्तान सीमा तक जुड़ती दिखीं। एसटीएफ ने मुख्य आरोपी जॉय चौधरी से पूछताछ में 200 संदिग्ध पासपोर्ट का खुलासा किया। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार होकर ग्वालियर जेल भेजे जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जीतू पटवारी बोले-छात्रों की गूंज का मुद्दा पैसा नहीं शिक्षा है, 10 करोड़ भी देते
जीतू पटवारी ने कहा, छात्रों की गूंज कार्यक्रम का मुद्दा पैसा नहीं, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े सवाल हैं। NEET और RSS पर भी सवाल उठाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके, सवाल सुनकर भागे, क्यों हुई FIR की मांग, जानें मामला
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला नए सिरे से गरमा गया है। शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। वहां लोगों और इन्फ्लुएंसर्स ने उनसे तीखे सवाल किए। इसके बाद दीपके ने खुद को CM बताते हुए फर्जी लेटरहेड ( Fake letterhead ) पर इस्तीफा लिखा और पोस्ट कर दिया। अब सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। दरअसल, प्रतीकात्मक लेटरहेड पर राष्ट्रीय चिन्ह का उपयोग किया गया है जो कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में 16 सितंबर को 7500 मेधावी छात्रों को मिलेगी स्कूटी, जानें नियम और शर्ते
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 सितंबर को स्कूटी बांटेंगे। यह स्कूटी 7,500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मिलेगी। कार्यक्रम भोपाल के शासकीय स्कूल में होगा। 70% से ज्यादा अंक लाने वाले टॉपर छात्र पात्र हैं। छात्र तीन साल तक यह स्कूटी बेच नहीं सकेंगे। 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को ई-स्कूटी या मोटराइज्ड वाहन मिलेगा। यह वाहन कक्षा 12वीं के टॉपर छात्रों को दिया जाएगा। इस साल योजना में नई शर्त जोड़ी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सागर शराब कांड पर दिग्विजय सिंह के आरोप, बोले-SP हर महीने माफिया से लेते हैं 50-60 लाख रुपए
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सागर जहरीली शराब कांड को लेकर मैदान में उतर आए हैं। सागर जिले के बंडा और आसपास के गांवों में जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद दिग्विजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित इलाके में पहुंचेऔर एक मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सागर एसपी आईपीएस अनुराग सुजानिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि एसपी शराब माफिया से हर महीने 50 से 60 लाख रुपए वसूलते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। इस कार्यक्रम का नाम छात्रों की गूंज रखा गया है। कांग्रेस ने इस आयोजन के लिए एक बड़ा नियम लागू किया है। कार्यक्रम में एंट्री के लिए अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जिन लोगों ने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें सीधी एंट्री मिलेगी। हालांकि कांग्रेस ने आम लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा है। कार्यक्रम स्थल पर मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
SWAYAM Portal: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, MP के छात्रों के लिए बड़ा मौका
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। SWAYAM पोर्टल पर मुफ्त पंजीयन कराया जा सकता है। यह मौका जुलाई 2026 सेमेस्टर के Non-NPTEL कोर्स के लिए है। पंजीयन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 रखी गई है। विद्यार्थी swayam.gov.inवेबसाइट या SWAYAM ऐप से आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विधायक मालिनी गौड़ को BJP नगराध्यक्ष मिश्रा ने दिया भोपाल का संदेश, कालरा को निकाल देंगे
एमपी टॉप न्यूज:इंदौर में शनिवार 12 सितंबर को दिन भर चले राजनीतिक ड्रामे के बाद आखिरकार बीजेपी सख्त हो गई। यह ड्रामा वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव (विधानसभा दो) को 20 माह बाद फिर एमआईसी पद मिलने के बाद खड़ा हुआ। विरोध में वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा (विधानसभा चार) परिवार के साथ राजबाड़ा पर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते इसमें विधानसभा चार के मंडल अध्यक्ष, अन्य पार्टी पदाधिकारी व वार्ड 69 की पार्षद नीता राठौर भी पहुंच गए। रात को इस ड्रामे का समापन हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी की 22 हजार राशन दुकानों पर मंडराया संकट, 899 अन्नदूत ट्रकों ने बंद किया परिवहन
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस के तहत राशन दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने वाले ट्रकों के पहिए एक बार फिर थम गए हैं। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत काम कर रहे 899 अनुबंधित ट्रकों का जुलाई और अगस्त महीने का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पिछले एक साल के अंदर यह तीसरी बार है जब प्रशासनिक स्तर पर ट्रकों का भाड़ा भुगतान अटका है। लगातार भुगतान रुकने और मौजूदा भाड़ा दरों में बदलाव नहीं होने से अब प्रदेश के सभी 55 जिलों के परिवहनकर्ताओं ने खाद्यान्न परिवहन का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...