सागर शराब कांड पर दिग्विजय सिंह के आरोप, बोले-SP हर महीने माफिया से लेते हैं 50-60 लाख रुपए

Sandeep Kumar | Updated:
Share
दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह

सागर जहरीली शराब कांड पर सियासी विवाद बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसपी अनुराग सुजानिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शराब कारोबारियों से हर महीने 50 से 60 लाख रुपए वसूलने का दावा किया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बंडा इलाके में जहरीली शराब से 25 मौतें बताई गईं।
  • दिग्विजय सिंह ने प्रभावित क्षेत्र में मार्च निकाला।
  • सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके मदद का ऐलान किया।
  • एसपी पर माफिया से मासिक वसूली का आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सागर जहरीली शराब कांड को लेकर मैदान में उतर आए हैं। सागर जिले के बंडा और आसपास के गांवों में जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की जान जा चुकी है।

घटना के बाद दिग्विजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित इलाके में पहुंचेऔर एक मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सागर एसपी आईपीएस अनुराग सुजानिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि एसपी शराब माफिया से हर महीने 50 से 60 लाख रुपए वसूलते हैं।

कलेक्टर की करेंगे शिकायत

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सागर की कलेक्टर उनका (एक पूर्व मुख्यमंत्री का) फोन नहीं उठाती हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर इसकी लिखित शिकायत प्रमुख सचिव से करेंगे।

एसपी को खुली चुनौती

दिग्विजय सिंह ने एसपी को सीधी चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि अगर आरोपों पर एसपी को आपत्ति है, तो वह मानहानि का दावा करके दिखाएं। दिग्विजय का कहना है कि वह अदालत में सबूतों के साथ यह साबित कर देंगे कि एसपी हर महीने रिश्वत लेते हैं। उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा यानी ईओडब्ल्यू (EOW – Economic Offences Wing) से एसपी की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी रखी।

दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज मैं बड़े दुखी मन से आपके बीच आया हूं। बंडा में ही नहीं, पूरे सागर जिले में अपराधियों को किस तरह संरक्षण मिल रहा है, यह देखने लायक है। बिना प्रशासन और पुलिस की मदद के यह धंधा नहीं चल सकता।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं खुलेआम आरोप लगा रहा हूं कि एसपी हर महीने 50 से 60 लाख रुपए वसूली कर रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है, तो मुझ पर मानहानि का दावा करके देख लें। मैं अदालत में खड़े होकर प्रमाण दे दूंगा।"

दिग्विजय सिंह ने यह भी दावा किया कि जगदेव सिंह गुर्जर नाम का एक व्यक्ति नरवर, मकरोनी और शिवपुरी में शराब की दुकानों का लाइसेंसी ठेकेदार बना है। उनका कहना है कि इस व्यक्ति और एसपी के बीच के संबंधों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बिना सबूत के कोई आरोप नहीं लगाते।

4 परिवारों को लिया गोद

दिग्विजय सिंह ने प्रभावित गांवों के 4 परिवारों को गोद लेने का ऐलान किया है। इन परिवारों को वह हर महीने 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद देंगे। साथ ही, बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी उठाने की बात कही है। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि सागर कलेक्टर उनका फोन नहीं उठातीं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वह प्रमुख सचिव से करेंगे।

सीएम से एसपी हटाने की मांग

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सागर एसपी को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने 'सागर गोल्ड' ब्रांड की शराब बनाने वाली कंपनी के मालिक पर भी कार्रवाई की मांग रखी। साथ ही, हर मृतक की ओर से अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। दिग्विजय के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक जिले का नहीं बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही का है।

भाजपा और पंजा छाप भाजपा

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि शराब कांड की कार्रवाई में गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने बुंदेलखंड में भाजपा में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह वाली भाजपा और पंजा छाप भाजपा गोविंद सिंह राजपूत की होना बताई। उन्होंने बियर बार और शराब कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियों व कारोबार की जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें...

सागर शराब कांड: 45 लोगों की मौत हुई, आंकड़े छिपा रहा प्रशासन, दिग्विजय सिंह का दावा

जहरीली शराब कांड से भी नहीं लिया सबक, मंत्रालय के सामने ही बिक रही अवैध शराब

सागर जहरीली शराब कांड की जांच करेंगे रिटायर्ड जज, मौतों का आंकड़ा 31 पहुंचा

सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली





Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • जहरीली शराब
  • सागर शराब कांड
  • शराब कांड
  • आईपीएस अनुराग सुजानिया
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू

By Jageshwar Prasad

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू