सागर जहरीली शराब कांड की जांच करेंगे रिटायर्ड जज, मौतों का आंकड़ा 31 पहुंचा
Amresh Kushwaha | Updated:
सागर जहरीली शराब कांड
सागर के बंडा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 31 हुई। खेत में 50 पेटी नकली सागर गोल्ड शराब बनी थी। हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस जांच करेंगे। नए संभागायुक्त और IG तैनात किए गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें बढ़ती जा रही हैं।
- अब तक मरने वालों की संख्या 31 पहुंच गई है।
- 11 मरीज अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं।
- खुलासा हुआ कि खेत में 50 पेटी नकली शराब बनी थी।
- हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस इस पूरे मामले की जांच करेंगे।
मौतों का आंकड़ा बढ़ा
हालांकि सरकारी आंकड़ों में अभी सिर्फ 15 मौतें ही दर्ज की गई हैं। यह घटना बंडा और शाहगढ़ तहसील के गांवों से जुड़ी है, जिनमें नौराज, गूगरा खुर्द और बमूरा शामिल हैं। शनिवार, 05 सितंबर की रात के बाद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ फांसी तक की सजा वाली धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने पहले ही मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। बंडा थाने में भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) और मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं में 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन में बड़ा बदलाव
इसी बीच सागर का आईजी (Inspector General) पद भी खाली था। बुधवार को यह जिम्मा आईजी एसएसएफ इरशाद वली को दिया गया। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि जांच में जिस भी अफसर या कर्मचारी की लापरवाही सामने आए, उसकी जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाए।
कैसे बनी नकली शराब
मुख्य आरोपी कौन हैं
यशवंत बनकर लिया लाइसेंस
लाइसेंस के लिए होने वाले पुलिस सत्यापन में आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने के डर से उसने यशवंत नाम से नई पहचान बना ली। इस पहचान को छिपाने के लिए मनीष ने अलग-अलग जगह अलग-अलग कहानी बताई। बरेठी और बंडा में वह खुद को यशवंत सिंह कहता था। सागर में वह यशवंत को अपना भाई बताता था। शराबकांड सामने आने तक आबकारी विभाग और स्थानीय ठेकेदार भी दोनों को अलग-अलग व्यक्ति ही समझते रहे।
घटना कहां से शुरू हुई
आगे क्या कार्रवाई होगी
ये खबरें भी पढ़िए...
सागर शराब कांड: मौतों से पहले डॉक्टर ने बजाई थी खतरे की घंटी, सिस्टम ने सुनी नहीं
शराब कांड: सागर पहुंचे सीएम, बोले फांसी-उम्रकैद की धारा लगाएं पुलिस-प्रशासन
सागर शराब कांड: यूपी पुलिस ने खोली MP पुलिस की पोल, ललितपुर ASP के बयान से उठे सवाल
लाड़ली बहना योजना का फिर होगा सर्वे! मध्यप्रदेश सरकार कराएगी रियलिटी चेक
आज महिला एशियन हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, ताज होटल में टेलीकॉम निवेशक सम्मेलन में भी होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
AG ऑफिस की 157 नियुक्तियों पर खड़े हुए सवाल, साल 2020 में रजिस्ट्रेशन कराने वाले वकील बन गए वरिष्ठ अधिवक्ता
By Neel Tiwari
बंगाल की खाड़ी में तूफान अकवान से MP-CG का बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
By Aman Vaishnav
विदेश से MBBS, भारत की परीक्षा में फेल! 20 लाख में फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर डॉक्टर बने, 5 गिरफ्तार
By Sandeep Kumar
MP पुलिस में फेरबदल: 8 SI समेत 11 पुलिसकर्मियों की नई पोस्टिंग, 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
By Amresh Kushwaha
MP भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी: एल्डरमैन की लिस्ट जल्द आ सकती है, कोर कमेटी में भी बदलेंगे चेहरे
By Ramanand Tiwari
आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ा एक्शन, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के ACF संजीव कुमार शर्मा सस्पेंड
By Amresh Kushwaha