विधायक मालिनी गौड़ को BJP नगराध्यक्ष मिश्रा ने दिया भोपाल का संदेश, कालरा को निकाल देंगे

Sanjay Gupta | Sept 13, 2026, 12:00 IST
Share
विधायक मालिनी गौड़ को BJP नगराध्यक्ष मिश्रा ने दिया भोपाल का संदेश
विधायक मालिनी गौड़ को BJP नगराध्यक्ष मिश्रा ने दिया भोपाल का संदेश

मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) इंदौर में जीतू यादव (जाटव) की हुई वापसी के अगले दिन ही विरोधी गुट के पार्षद कमलेश कालरा धरने पर बैठ गए। दिन भर ड्रामा चला। आखिरकार पार्टी सख्त हुई। देर रात ड्रामा खत्म हुआ।

इंदौर में शनिवार 12 सितंबर को दिन भर चले राजनीतिक ड्रामे के बाद आखिरकार बीजेपी सख्त हो गई। यह ड्रामा वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव (विधानसभा दो) को 20 माह बाद फिर एमआईसी पद मिलने के बाद खड़ा हुआ।

विरोध में वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा (विधानसभा चार) परिवार के साथ राजबाड़ा पर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते इसमें विधानसभा चार के मंडल अध्यक्ष, अन्य पार्टी पदाधिकारी व वार्ड 69 की पार्षद नीता राठौर भी पहुंच गए। रात को इस ड्रामे का समापन हुआ।

पार्टी ने नगराध्यक्ष मिश्रा को भेजा गौड़ के पास

कालरा ने धरने पर बैठने के बाद सीधे पार्टी पर सवाल खड़ा कर दिया। कालरा ने कहा कि जीतू को लेकर पार्टी ने गलती की है और इस बारे में मुझसे पूछा नहीं गया। शाम होते-होते पार्टी संगठन भोपाल से बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पास फोन पहुंचा।

साफ कहा गया कि विधायक मालिनी गौड़ को संदेश दे दीजिए कि यदि कालरा धरने से नहीं उठे तो वे सख्त कार्रवाई करेंगे। पार्टी की फजीहत नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद मिश्रा रात को विधायक गौड़ से मिलने पहुंचे।

6a314e66-1a4
6a314e66-1a4

सभी पर होगी सख्त कार्रवाई, तय कर लीजिए

मिश्रा और गौड़ के बीच करीब एक घंटे तक बात हुई। इस दौरान पार्टी संगठन की बात बता दी गई कि कालरा के कदम से कोई खुश नहीं है। वह सीधे पार्टी के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पार्टी ने सब कुछ सोचकर जीतू को वापस लिया है और अब एमआईसी पद दिया है। उन्हें पहले पार्टी फोरम पर बात रखनी चाहिए थी, इस कदम से पार्टी की फजीहत हो रही है।

जीतू को पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है और यदि कोई कानूनी समस्या है तो वह कोर्ट में अपील करें, लेकिन यह तरीका ठीक नहीं है। यदि वह धरने से नहीं हटे तो सीधे कार्रवाई होगी और पार्टी कालरा को बाहर का रास्ता दिखा देगी।

गौड़ ने फिर कालरा को दिया संदेश

मिश्रा द्वारा विवाद दूर करने में सभी के बीच एक सेतु के रूप में किया गया काम सफल रहा और विधायक ने कालरा को फोन किया। कालरा को समझाया गया कि पार्टी उनकी बात सुनेगी, लेकिन यह तरीका ठीक नहीं है और वह धरने से उठ जाएं। इसके बाद रात को कालरा धरने से उठ गए।

ये खबरें भी पढ़िए...

जीतू यादव के MIC में आने से नाराज पार्षद कमलेश कालरा धरने पर, विधायक गौड़ चुप

इंदौर एमआईसी में जीतू यादव की वापसी, विधानसभा चार का विरोध दरकिनार

BJP में वापस लौटे पार्षद जीतू यादव का हुआ मोहभंग, विवाद के बाद पार्टी का चिन्ह और लोगो हटाया

कालरा कांड में बीजेपी से बाहर हुए पार्षद जीतू यादव की वापसी, निष्कासन खत्म

Tags:
  • इंदौर
  • विधायक मालिनी गौड़
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • पार्षद जीतू यादव
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा