MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसाफ अंसारी की गई कुर्सी
आबकारी एसी मंदाकिनी दीक्षित मामले में हाईकोर्ट डीबी की सिंगल बेंच आदेश पर सख्त टिप्पणी
निलंबित आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को हाईकोर्ट डबल बेंच से बड़ी राहत मिल गई है। सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगने के साथ ही CBI में दर्ज FIR और जांच को भी रद्द करने के आदेश हुए। साथ ही डीबी ने सिंगल बेंच के आदेश पर सख्त टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दतिया उपचुनाव का मुकाबला दो दलों का नहीं, 21 उम्मीदवारों ने बदला पूरा गणित
दतिया विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी के बाद 21 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से अब हर मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट वाली ईवीएम लगाई जाएंगी। 291 केंद्रों पर 582 यूनिट इस्तेमाल होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश के 7 पुलिस अफसर बनेंगे आईपीएस अधिकारी, जानें किन्हें मिला प्रमोशन
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के सात अफसरों को आईपीएस में प्रमोट किया है। गृह मंत्रालय ने 17 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया। यह प्रमोशन सिलेक्ट लिस्ट 2025 के तहत दी गई है। सभी अफसर एक साल प्रोबेशन पर रहेंगे और मध्य प्रदेश कैडर में तैनात होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांग्रेस की वार्ड 60 की पार्षद सुनहरा अंसाफ अंसारी ने नामांकन में छिपाई जानकारी, चुनाव शून्य
इंदौर में कांग्रेस के एक और पार्षद की पार्षदी चली गई है। वार्ड 60 की पार्षद सुनहरा अंसाफ अंसारी के खिलाफ जिला कोर्ट ने चुनाव नामांकन में जानकारी छिपाए जाने के आधार पर चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ओबीसी आरक्षण मामले में 1994 के बिल से लेकर 2019 के संशोधन तक खड़े हुए सवाल
जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही ओबीसी आरक्षण सुनवाई में आज कई महत्वपूर्ण तथ्य रखे गए। भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के द्वारा कराए गए सर्वे पर भी सवाल खड़े हुए। हर 10 साल बाद आरक्षण का पुनरीक्षण ना कराये जाने से लेकर 1994 में ले गए बिल पर राष्ट्रपति की अनुमति न होने पर भी बहस हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पब्लिक से सीधे जुड़ने दिग्विजय सिंह का नया दांव, सार्वजनिक किया अपना नंबर
मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर दिग्विजय सिंह चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह कोई बयान नहीं, बल्कि उनका एक निजी फैसला है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपना मोबाइल नंबर सोशल मीडिया मंच X पर सार्वजनिक कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में टीईटी पास शिक्षकों को ही मिलेगा प्रमोशन
मध्य प्रदेश के शिक्षक पहले से ही शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी (Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता को लेकर परेशान हैं। अब उनके सामने पदोन्नति को लेकर भी नई चिंता खड़ी हो गई है। यह मामला संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण भोपाल के एक पत्र के बाद सामने आया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नमाज के लिए भोजशाला से दूर चालीस पीर दी जगह, मुस्लिम समाज नहीं गया
उमंग सिंघारधार भोजशाला परिसर के बाहर शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पेंच फंस गया है। सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश शुक्रवार सुबह आया। इसके बाद प्रशासन ने चालीस पीर जगह पर नमाज के लिए कहा, लेकिन मुस्लिम समाज नहीं माना। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
केन-बेतवा परियोजना: आदिवासी गांव में मुस्लिम परिवार को मुआवजा, सिंघार का आरोप
एमपी टॉप न्यूज:भोपाल में सिंघार ने कहा कि परियोजना बना रही नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भाजपा को चंदा दिया। यह चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 60 करोड़ रुपए का बताया गया है। सिंघार का कहना है कि इसीलिए सरकार कंपनी के हित में काम कर रही है। प्रभावित आदिवासियों और किसानों की शिकायतें नजरअंदाज हो रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच और सोशल ऑडिट की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
स्कूल शिक्षा इंडेक्स में पिछड़ा एमपी: PGI रैंकिंग में खिसका नीचे, देखे रैकिंग
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा में राष्ट्रीय रैंकिंग में और नीचे खिसक गया है। परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में एमपी स्कूल शिक्षा विभाग का स्कोर 574.1 से घटकर 566.8 रह गया है। एमपी अब 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 27वें स्थान पर है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्य भी इस बार एमपी से आगे निकल गए हैं। राज्य ने आकांक्षी-1 ग्रेड बरकरार रखा है, जो निचले-मध्यम स्तर को दर्शाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...