MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, SDOP पूजा पांडे को मिली जमानत
सिवनी हवाला कांड: एसडीओपी पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के चर्चित हवाला लूटकांड में एक अहम मोड़ आया है। इस मामले की मुख्य आरोपी एसडीओपी (SDOP - Sub Divisional Officer of Police) पूजा पांडे को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
मंडल-निगम अध्यक्षों की CM हाउस में क्लास, शिवप्रकाश-जामवाल ने बनाई दूरी
भोपाल में नए मंडल, निगम, बोर्ड और आयोग अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को सीएम हाउस में औपचारिक रजिस्ट्रेशन और प्रशिक्षण दिया गया। पीछे असली मकसद था सत्ता और संगठन के बीच सामंजस्य बनाना रहा। वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षण से दूरी बनाई। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
DPC ने शौचालय प्रमाणपत्र देने के बदले मांगे 17 लाख, लोकायुक्त ने एक लाख लेते दबोचा
मध्य प्रदेश के धार जिले में लोकायुक्त (Lokayukta) ने एक बड़ी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई की है। समग्र शिक्षा केंद्र (Samagra Shiksha Kendra) के जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार खरे को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 122 शासकीय शौचालय निर्माण के कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र के बदले 17 लाख रुपए की मांग की थी। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
एमपी में 5 हजार पेसा मोबिलाइजर्स हुए बेरोजगार : पंचायत राज संचालनालय ने समाप्त की सेवाएं
मध्यप्रदेश सरकार ने करीब पांच हजार पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तुरंत समाप्त कर दी हैं। पंचायत राज विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह कदम उन कर्मचारियों के लिए उठाया गया है, जो ग्राम पंचायतों में पेसा एक्ट के तहत नियुक्त थे। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
भोजशाला फैसला सुनाने वाले जस्टिस के पुत्र सरकारी अधिवक्ता नियुक्त, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
धार के भोजशाला मामले में शुक्रवार, 15 मई को इंदौर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अब भोजशाला हिंदुओं की हो गई है। इस पर जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने फैसला सुनाया। इस फैसले के एक दिन पहले 14 मई को मप्र शासन विधि विभाग ने शासकीय अधिवक्ताओं की पैनल घोषित की। इसमें जस्टिस शुक्ला के बेटे सुजय शुक्ला को भी लिया गया है। अब इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और अभी छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख डॉ. अमिनुल खान सूरी ने एक विवादित ट्वीट किया है। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
सीट से गायब मिले सरकारी कर्मचारी तो लगेगी शॉर्ट लीव, एमपी में शुरु होगी ‘अटेंडेंस’ की नई व्यवस्था
मध्यप्रदेश सरकार अपने 5.50 लाख कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से सहमति मिलने के बाद एमपीएसईडीसी को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का जिम्मा सौंपा गया है। इस सिस्टम के जरिए हर कर्मचारी के अपनी कुर्सी पर होने या गैरमौजूद रहने का रियल टाइम रिकॉर्ड रखा जाएगा। इससे अब कर्मचारियों की उपस्थिति पर अधिक पारदर्शिता आएगी। वे अपनी डेस्क से लंबे समय तक गायब नहीं हो सकेंगे। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
48 घंटे में भरने होंगे एमपी की सड़कों के गड्ढे, सुप्रीम कोर्ट ने 2 माह में मांगी रिपोर्ट
देश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने अब सख्त रुख अपना लिया है। कमेटी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को भी इस संबंध में विशेष पत्र भेजा गया है। कमेटी ने साफ कहा है कि सड़क किनारे खुले और बिना रोशनी वाले जलभराव क्षेत्र और खराब सड़कें जानलेवा दुर्घटनाओं की वजह बन रही हैं। सड़क सुरक्षा में लापरवाही से कई कीमती जानें जा चुकी हैं। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे की कुर्सी पर खतरा, दिग्विजय सिंह ने मप्र प्रभारी से कहा एक पद वापस लो
इंदौर में शनिवार और रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का दौरा रहा। रविवार दोपहर वे लंच के लिए अपने करीबी और पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के घर पहुंचे। इस लंच में कुछ कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। लेकिन जब उन्हें चिंटू चौकसे नहीं दिखे तो उन्होंने उनके बारे में पूछा और फिर नया खुलासा किया। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
इंदौर से नेपाल की यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से, जानें पैकेज और स्टॉपेज
IRCTC 12 जून से इंदौर से नेपाल के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू करेगा। यह 10 दिन और 9 रात की यात्रा यात्रियों को काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ मंदिर और चितवन नेशनल पार्क सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का अनुभव देगी। ट्रेन में भोजन, होटल और रोपवे सवारी भी शामिल होगी।
भोपाल में सीएम मोहन यादव ने अध्यक्षों से रैली पर पूछे सवाल, वीरेन्द्र और रेखा ने दी सफाई
भोपाल में सीएम मोहन यादव ने नव नियुक्त अध्यक्षों से वाहन रैलियों पर सवाल किए। वीरेंद्र गोयल और रेखा यादव ने सफाई दी। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रव्यापी ईंधन बचत अपील का पालन करने पर जोर दिया और नेताओं को जिम्मेदारी का संदेश दिया। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया खुलासा, सास ने ड्रग एडिक्ट होने का किया दावा
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: भोपाल के कटारा हिल्स में रहने वाली पूर्व जज की बहू ट्विशा शर्मा के सुसाइड मामले में नया मोड़ आया है। सास ने कोर्ट में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताया है, जबकि लीक हुई इंस्टाग्राम चैट कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
एमपी में बढ़ रहे बीपी के पेशेंट, हर चौथा व्यक्ति हाई बीपी का शिकार, हार्ट पर पड़ रहा असर
एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश में हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। अब इसने एक महामारी का रूप ले लिया है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) की जो ताजा रिपोर्ट आई है, उसने सबको चौंका दिया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की करीब 25% आबादी यानी हर चौथा इंसान इस साइलेंट किलर की गिरफ्त में आ चुका है। इस मामले में एक और सबसे ज्यादा डरने वाली बात है। हाई बीपी से पीड़ित लोगों में से 40% लोगों को तो यह पता ही नहीं है कि उन्हें कोई ऐसी बीमारी भी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी के लक्षण शुरुआत में बिल्कुल पता नहीं चलते हैं। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें