इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे की कुर्सी पर खतरा, दिग्विजय सिंह ने मप्र प्रभारी से कहा एक पद वापस लो

Sanjay Gupta | May 18, 2026, 11:15 IST
Share
chintu chouksey indore news
chintu chouksey indore news

इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे पर एक पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मप्र प्रभारी हरीश चौधरी से एक व्यक्ति एक पद का नियम लागू करने की बात कही है। इससे चिंटू की कुर्सी पर संकट माना जा रहा है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • चिंटू चौकसे के पास कांग्रेस के दो बड़े पद हैं।
  • दिग्विजय सिंह ने एक पद छोड़ने की मांग की है।
  • यह बात मप्र प्रभारी हरीश चौधरी से भी कही गई है।
  • पहले भी चिंटू और दिग्विजय सिंह के बीच विवाद हो चुका है।
  • कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद की चर्चा फिर तेज हो गई है।
इंदौर में शनिवार और रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का दौरा रहा। रविवार दोपहर वे लंच के लिए अपने करीबी और पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के घर पहुंचे। इस लंच में कुछ कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। लेकिन जब उन्हें चिंटू चौकसे नहीं दिखे तो उन्होंने उनके बारे में पूछा और फिर नया खुलासा किया।

चौकसे से 6-7 बार एक पद से इस्तीफा देने को कहा

दिग्विजय सिंह ने चिंटू के न आने पर सुरजीत से पूछा कि वो क्यों नहीं आए। सुरजीत ने बताया कि वह बाहर हैं और राजू भदौरिया आए हैं। फिर सिंह ने कहा कि चिंटू के पास दो पद हैं, शहराध्यक्ष और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष। मैंने मप्र प्रभारी हरीश चौधरी से कहा है कि एक आदमी को एक पद रखना चाहिए, इसलिए चिंटू को एक पद से इस्तीफा देना चाहिए। रतलाम में भी शांतिलाल वर्मा के पास दो-दो पद हैं। चिंटू से भी 6-7 बार कहा जा चुका है कि वह एक पद छोड़ दें।

लिखकर नहीं देते हैं चिंटू, बोले दिग्गी

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि मैंने जब भी चिंटू से कहा कि पद से इस्तीफा दो, तो वह कह जरूर देते हैं कि दे दूंगा, लेकिन देते नहीं। उन्होंने कहा कि एक बार मैंने कहा था कि चिंटू लिखकर दो कि इस्तीफा दोगे, लेकिन आज तक न इस्तीफा दिया और न ही लिखकर दिया। मैंने कहा कि जिसे तुम चाहो उसे दूसरा पद दे दो। इस पर बात राजू भदौरिया की निकली। कहा गया कि चाहे तो उन्हें एक पद दे दो, वह आपके करीबी हैं, लेकिन चिंटू ही लिखकर नहीं देते।

राजू के कारण ही हुआ था विवाद

बता दें कि राजू भदौरिया की वजह से चिंटू चौकसे (Indore Congress) ने पहले दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बातें कह दी थीं। दरअसल, दिग्गी ने राजू भदौरिया को फटकार लगाई थी, जो चिंटू को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उनका एक ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें वह दिग्विजय सिंह के बारे में कुछ विवादित बातें कर रहे थे।

इसके अलावा, जब दिग्विजय सिंह शीतला माता बाजार के दौरे पर गए थे, तब चिंटू ने सभी कांग्रेसियों को कहा कि ये दौरा आधिकारिक नहीं है और कोई उनके साथ नहीं जाएगा। बाद में गांधी भवन पार्टी दफ्तर में भी उन्होंने (चिंटू चौकसे न्यूज इंदौर) साफ कहा कि कोई राष्ट्रीय नेता बिना बताए कहीं भी दौरा नहीं कर सकता, पहले शहराध्यक्ष को बताना होगा।

हालांकि, बाद में चिंटू अपनी बातों पर खेद जताने भोपाल भी गए और फिर दिग्विजय सिंह के अगले इंदौर दौरे में उनके साथ रहे।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिग्विजय सिंह ने कहा, सोना न खरीदने की अपील बेतुकी; गौरव वल्लभ ने किया पलटवार

दिग्विजय सिंह बोले- मैं घोर सनातनी, विधायक उषा ठाकुर बोलीं- तो हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करो

इंदौर कांग्रेस ऑडियो कांड में चिंटू चौकसे ने दिग्विजय सिंह को दी सफाई, पर माफी नहीं

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के आंदोलन के खिलाफ कांग्रेस ने ही रची साजिश, जीतू पटवारी, चिंटू चौकसे कठघरे में, पुलिस से भी गठजोड़

Tags:
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • Indore Congress
  • राजू भदौरिया
  • चिंटू चौकसे न्यूज इंदौर
  • चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा