दिग्विजय सिंह बोले- मैं घोर सनातनी, विधायक उषा ठाकुर बोलीं- तो हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करो

Sanjay Gupta | May 16, 2026, 17:10 IST
Share
digvijay singh
digvijay singh

Indore: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और महू विधायक व बीजेपी की पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के बीच में सनातन धर्म पर चर्चा हुई। इंदौर रेसीडेंसी कोठी पर दोनों की मुलाकात में यह सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इसमें सिंह ने कहा कि वह घोर सनातनी है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और महू विधायक उषा ठाकुर के बीच शनिवार को रेसीडेंसी कोठी में सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान ठाकुर ने उन्हें बड़ा भाई कहा। वहीं सनातनी और हिंदू धर्म के साथ ही हाईकोर्ट के भोजशाला पर आए फैसले पर बात हुई। उल्लेखनीय है कि ठाकुर की छवि कट्टर हिंदुत्व वाली है। वहीं दिग्गी पर मुस्लिमों का पक्ष लेने के आरोप बीजेपी लगाती रही है।

https://x.com/digvijaya_28/status/2055608403670777960?s=20

https://x.com/digvijaya_28/status/2055608403670777960?s=20

इस तरह हुई दोनों के बीच में चर्चा

उषा ठाकुर : ये मेरे बड़े भाई है
दिग्विजय सिंह : मैं घोषणा करता आया हूं और घोषणा आज फिर कह रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं। मेरे कहने के बाद सनातन धर्म को आपने स्वीकार किया, पहले हिंदू-हिंदू धर्म करती थीं। मैंने इसकी शुरुआत की थी।
उषा ठाकुर : हम अनादि काल से सनातनी हैं। वेदों के पुजारी है
दिग्विजय सिंह : अनादि काल से सनातनी तो तुम हो, उसके दुश्मन नहीं हैं। मैं जितना सनातनी हूं... तूने नर्मदा परिक्रमा की है क्या? एकदशी व्रत करती हो क्या
उषा ठाकुर : आप बड़े भाई हैं। मैंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से आप पक्के सनातनी हैं, पर सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते।
दिग्विजय सिंह : मैं सार्वजनिक रूप से कह तो रहा हूं, और कैसे सार्वजनिक करूं?
उषा ठाकुर : हां, मैं आपका धन्यवाद देती हूं। बहुत अच्छी बात है। तो आपको हाई कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
दिग्विजय सिंह : तूने कैसे मान लिया कि मैंने विरोध किया?
उषा ठाकुर : अब ये किसी ने बोला।
दिग्विजय सिंह : किसी ने बोला…!

मैं कट्टरपंथी हिंदू, मुसलमान दोनों के खिलाफ हूं

दिग्गी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एआईएमआईएम और औवेसी बीजेपी की बी पार्टी है। यह बीजेपी और संघ के साथ मिलकर काम करते हैं। मुझ पर एआईएमआईएम और संघ दोनों ही केस लगाती है। मैं कट्टपंथी हिंदू और मुसलमान दोनों के खिलाफ हूं। यह दोनों मिलकर देश को बांट रहे हैं, देश का बंटवार मुहम्मद अली जिन्ना और सावरकर ने कराया।

ये भी पढ़ें...

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें पीएम, NTA प्रमुख जोशी को बर्खास्त करें

भोजशाला पर बोले दिग्विजय सिंह- ये ASI संरक्षित स्थल, सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि क्या पूजा होगी

भोजशाला अब अयोध्या मॉडल पर होगी विकसित, फैसला राम मंदिर जैसा, माहौल बिगाड़ने पर होगी सख्ती- सीएम

भोजशाला पर बोले सीएम मोहन यादव- मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाने को राज्य सरकार करेगी प्रयास

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • बीजेपी
  • उषा ठाकुर
  • एआईएमआईएम
  • भोजशाला
  • मुहम्मद अली जिन्ना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा