MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...ग्वालियर ट्रक हादसे में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, सीएम का ऐलान
ग्वालियर हादसे के बाद CM मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। हादसे को लेकर सीएम ने सीएसपी को पद से हटा दिया है। वहीं, 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि शनिवार देर रात शीतला माता मंदिर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया था।पूरी खबर पढ़ें...
बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, किसानों और युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन के मां चामुंडा धाम गजनीखेड़ी पहुंचे। उन्होंने 22 करोड़ 34 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाने की घोषणा भी की हैं। सीएम ने कहा सिंहस्थ की तैयारियों के तहत 25 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...
एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टलों की बदहाली और बालाघाट का दर्द, ऑडियो संदेश में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ऑडियो संदेश जारी कर पिछले एक महीने में किए दौरों और उठाए गए मुद्दों के बारे में बताया है। उन्होंने मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने और बालाघाट में परेशान आदिवासी परिवारों की समस्याओं का जिक्र किया। इसके अलावा इंदौर में छात्रों से मुलाकात के दौरान उन्होंने हॉस्टल की खराब हालत और परीक्षा में गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठाया। पूरी खबर पढ़ें...
दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्कूल में क्यों नहीं कराते संघ के आयोजन, कैलाश मेरे मित्र
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी सनातन यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। इसी सिलसिले में वे इंदौर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। खास तौर पर उन्होंने डेली कॉलेज में होने वाले आरएसएस के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी आपत्ति जताई है। पूरी खबर पढ़ें...
एमपी टीईटी को लेकर बड़ा अपडेट: 34 हजार 200 शिक्षकों ने किए आवेदन, जिले और संभाग के हिसाब से तैयार होगी लिस्ट
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 34,200 शिक्षकों ने आवेदन किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल अब इनकी शहरी और ग्रामीण लिस्टिंग कराएगा। इसी आधार पर MP TET 2026 के परीक्षा केंद्र तय होंगे। दशहरे के बाद अफसरों की बैठक में तारीख पर विचार होगा। परीक्षा पास करने वाले सरकारी शिक्षकों के लिए MP teachers promotion की राह खुल सकती है। शिक्षक संगठन विरोध पर कायम हैं। पूरी खबर पढ़ें...
भोपाल में पानी के बिल की वसूली निजी एजेंसियों के हाथों में! बढ़ी नाराजगी, कांग्रेस ने उठाए सवाल
भोपाल में पानी के बिल की वसूली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम कुछ कॉलोनियों में निजी एजेंसियों की मदद लेने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस इसे निगम की जिम्मेदारी से पीछे हटना बता रही है। महापौर मालती राय के मुताबिक व्यवस्था केवल सहमत रहवासी समितियों के लिए होगी। सवाल है कि निजी एजेंसी की गलत वसूली पर जवाबदेही किसकी होगी? पूरी खबर पढ़ें...
पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत
सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को उनके आमंत्रण पर अहिल्या स्मारक पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सीएम से अधिकारियों की शिकायत की। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। वहीं इंदौर में दो अन्य राजनीतिक घटनाक्रम भी चर्चा में रहे। चुनरी यात्रा के मंच पर एकलव्य गौड़ ने वरिष्ठ नेताओं के पैर छुए। पूरी खबर पढ़ें...
गरबा में धक्का देने पर बीजेपी नेता कमल चौहान पर क्यों लगी पॉक्सो, FIR में यह है, वहीं नेता बोले बच्ची की गलती
इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान एक बच्ची को धक्का देने के मामले में बीजेपी नेता कमल सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की यौन उत्पीड़न से जुड़ी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। आखिर एक धक्का देने के मामले में इतनी गंभीर धाराएं क्यों लगीं? पूरी खबर पढ़ें...
भोपाल मास्टर प्लान पर बीजेपी में घमासान, अफसरों की कॉलोनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप, प्लान रद्द करने की मांग
भोपाल में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मास्टर प्लान और परिसीमन को लेकर कई सवाल उठे हैं। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की मौजूदगी में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने भोपाल के मास्टर प्लान को रद्द करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों की कॉलोनियों में ज्यादा निर्माण की अनुमति देने के लिए एफएआर बढ़ाया गया है। पूरी खबर पढ़ें...
एमपी मेडिकल बिल घोटाला: 2.87 करोड़ के गबन में फंसे पुलिसकर्मी फिर प्रमोशन की दौड़ में
मध्य प्रदेश में मेडिकल बिल घोटाले में जिन पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे, वे अब फिर प्रमोशन की सूची में बताए जा रहे हैं। बता दें कि पीएचक्यू मेडिकल बिल घोटाला 2.87 करोड़ रुपए का है। 13 अक्टूबर को जारी प्रस्तावित सूची में ऐसे कई पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिनसे घोटाले की रकम की रिकवरी की जा रही है। वहीं शिकायतकर्ता नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। एआईजी कार्मिक अमित सक्सेना के मुताबिक आपराधिक कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए सब नियमानुसार है।पूरी खबर पढ़ें...