एमपी मेडिकल बिल घोटाला: 2.87 करोड़ के गबन में फंसे पुलिसकर्मी फिर प्रमोशन की दौड़ में

Aman Vaishnav | Oct 18, 2026, 10:42 IST
Share
मेडिकल बिल घोटाला: 13 जुलाई से 13 अक्टूबर तक प्रमोशन विवाद की पूरी टाइमलाइन
मेडिकल बिल घोटाला: 13 जुलाई से 13 अक्टूबर तक प्रमोशन विवाद की पूरी टाइमलाइन

मध्य प्रदेश में मेडिकल बिल घोटाले में जिन पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे, वे अब फिर प्रमोशन की सूची में बताए जा रहे हैं। बता दें कि पीएचक्यू मेडिकल बिल घोटाला 2.87 करोड़ रुपए का है। 13 अक्टूबर को जारी प्रस्तावित सूची में ऐसे कई पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिनसे घोटाले की रकम की रिकवरी की जा रही है।

वहीं शिकायतकर्ता नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। एआईजी कार्मिक अमित सक्सेना के मुताबिक आपराधिक कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए सब नियमानुसार है।

पीएचक्यू का मेडिकल बिल घोटाला

इस पूरे मामले (PHQ medical bill scam) में कुल 48 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे। वहीं इनमें से केवल 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही FIR दर्ज करवाई गई। इन पर केस चल रहा है। बाकी 45 पुलिसकर्मियों से सिर्फ गबन की गई राशि वसूल ली गई। साथ ही उन्हें मामले में क्लीन चिट दे दी गई। कोर्ट में भी विभाग की तरफ से यह स्वीकार किया गया है कि 48 पुलिसकर्मियों से रिकवरी की कार्रवाई की गई थी।

नई लिस्ट में इन पुलिसकर्मियों के नाम

विभाग में 13 अक्टूबर को लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए नई लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में ऐसे कई पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनसे फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में वसूली की गई थी। इनमें से एक पुलिसकर्मी तो ऐसा भी है जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात है।

  • दुर्गेश रायकवार
  • के मिंज
  • किरण चौधरी
  • आशीष अग्निहोत्री
  • लीलाधर तिवारी
  • नरेश शर्मा
  • पूनम बघेल
  • सरिता तलवाने
  • तृषा ठाकुर
  • प्रताप सिंह बामनिया
  • अंतिमा जैन
  • अर्पणा द्विवेदी
  • विपिन कुमार रौतेल
  • गौरव आरोनकर
  • संदीप सूर्यवंशी
  • भारती तिवारी
  • राकेश त्रिपाठी
mp medical bill scam police promotion
फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में फंसे एमपी के 16 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन
21 Jul 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में आरोपी 16 पुलिसकर्मियों को पदोन्नत कर दिया। इन पर 66.43 लाख रुपए की सरकारी वसूली अभी भी बाकी है। नियम के मुताबिक वसूली के दौरान पदोन्नति नहीं हो सकती। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की गई है।

पहले रद्द हुआ था प्रमोशन, फिर भी अवॉर्ड से नवाजे गए

यह खेल काफी समय से चल रहा है। 13 जुलाई को पीएचक्यू ने घोटाले में फंसे 16 पुलिसकर्मियों को एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत करने का आदेश दिया था। जब इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई, तब जाकर 2 सितंबर को 13 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन रद्द किया गया था।

हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद 30 सितंबर को एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया। उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए दिए जाने वाले डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क सम्मान की सूची में घोटाले में शामिल गौरव आरोनकर और आरती चतुर्वेदी के नाम भी शामिल थे। प्रशासन शाखा में पदस्थ गौरव से 10.99 लाख रुपए और आरती से 85 हजार रुपए की वसूली की गई थी।

जिस शाखा से सूची बनती है, वहीं पदस्थ

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिन पुलिसकर्मियों पर गबन के आरोप लगे, उन्हें ही प्रशासन और लेखा शाखा जैसी अहम जिम्मेदारियां दे दी गईं। पीएचक्यू की प्रशासन शाखा से ही डीपीसी (DPC) और पुरस्कारों से जुड़ी फाइलें तैयार होती हैं।

जिम्मेदार अधिकारी का पक्ष

पीएचक्यू की कार्मिक शाखा के एआईजी अमित सक्सेना ने बताया कि डीपीसी की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक की गई है। पुलिसकर्मियों से पैसे की वसूली हुए एक साल हो चुका है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसी वजह से उन्हें डीपीसी में शामिल किया गया है।

आयुष्मान घोटाला: अपर कलेक्टर सपना लोवंशी की संपत्तियों की जांच में जुटी EOW, IAS बनने पर अटकलें | Ayushman Scam: EOW Investigates Properties of Additional Collector Sapna Lowanshi, IAS Promotion in Doubt
आयुष्मान घोटाले में उलझीं अपर कलेक्टर सपना लोवंशी की संपत्तियों की जानकारी ले रही ईओडब्ल्यू
15 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
<b>Indore. </b>मध्य प्रदेश के चर्चित आयुष्मान योजना घोटाले से जुड़े मामले में इंदौर में पदस्थ सपना लोवंशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भोपाल में उनके खिलाफ जांच चल रही है। इसी सिलसिले में ईओडब्ल्यू ने इंदौर जिला प्रशासन और संभागायुक्त कार्यालय से कई जानकारियां मांगी हैं। सपना लोवंशी 2007 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं।

FAQ

1. पीएचक्यू मेडिकल बिल घोटाला कितने रुपए का है?

जानकारी के अनुसार यह घोटाला 2.87 करोड़ रुपए का है। इसमें 48 पुलिसकर्मियों से वसूली की कार्रवाई की गई। सिर्फ 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
Tags:
  • पीएचक्यू का मेडिकल बिल घोटाला
  • फर्जी मेडिकल बिल
  • फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में वसूली
  • डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क सम्मान
  • पुलिसकर्मियों पर गबन के आरोप
  • पीएचक्यू मेडिकल बिल घोटाला
  • PHQ medical bill scam
जन्म प्रमाणपत्र के लिए अब कोर्ट जाना होगा, इंदौर-उज्जैन में नया जन्म प्रमाणपत्र का नियम लागू लेकिन व्यवस्था अधूरी

By Manya Jain

जन्म प्रमाणपत्र के लिए अब कोर्ट जाना होगा, इंदौर-उज्जैन में नया जन्म प्रमाणपत्र का नियम लागू लेकिन व्यवस्था अधूरी
मदन राठौड़ के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, अजमेर में BJP दफ्तर पर लिखे अमर्यादित नारे

By Jageshwar prasad

मदन राठौड़ के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, अजमेर में BJP दफ्तर पर लिखे अमर्यादित नारे
एमपी में देशी शराब की बोतलों में 21% तक कम मिला अल्कोहल, डिस्टिलरियों के खेल पर विभाग खामोश

By Aman Vaishnav

एमपी में देशी शराब की बोतलों में 21% तक कम मिला अल्कोहल, डिस्टिलरियों के खेल पर विभाग खामोश
जल जीवन मिशन घोटाला: जेल से बाहर आए महेश जोशी, बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

By Jageshwar prasad

जल जीवन मिशन घोटाला: जेल से बाहर आए महेश जोशी, बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं
MP में DA बढ़ाने की मांग तेज, 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स परेशान, 28 हजार तक हो रहा नुकसान

By Amresh Kushwaha

MP में DA बढ़ाने की मांग तेज, 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स परेशान, 28 हजार तक हो रहा नुकसान
एमपी में शहर से बाहर शिफ्ट होंगी 12 पुरानी जेल, सागर-रीवा की सेंट्रल जेल भी शामिल, सरकार को होगी हजार करोड़ की बचत

By Aman Vaishnav

एमपी में शहर से बाहर शिफ्ट होंगी 12 पुरानी जेल, सागर-रीवा की सेंट्रल जेल भी शामिल, सरकार को होगी हजार करोड़ की बचत
CM भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा जाएंगे, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

By Ashish Bhardwaj

CM भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा जाएंगे, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद