फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में फंसे एमपी के 16 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन

Sourabh Bhatnagar | Jul 21, 2026, 10:00 IST
Share
mp medical bill scam police promotion
mp medical bill scam police promotion

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में आरोपी 16 पुलिसकर्मियों को पदोन्नत कर दिया। इन पर 66.43 लाख रुपए की सरकारी वसूली अभी भी बाकी है। नियम के मुताबिक वसूली के दौरान पदोन्नति नहीं हो सकती। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 194 एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नत किया।
  • इनमें 16 पुलिसकर्मी फर्जी मेडिकल बिल घोटाले के आरोपी हैं।
  • इन पर 66.43 लाख रुपए की सरकारी वसूली चल रही है।
  • नियम कहता है, वसूली पूरी होने तक पदोन्नति नहीं हो सकती।
  • शिकायत के बाद जांच शुरू, दोषी मिलने पर नाम हटेगा।
d744c30c-7db
d744c30c-7db


एमपी पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में 194 सहायक उप निरीक्षकों यानी एएसआई (Assistant Sub Inspector) को सहायक निरीक्षक यानी एसआई (Sub Inspector) पद पर पदोन्नत किया है।

इस सूची में 16 ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन पर फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में सरकारी वसूली चल रही है। यह आदेश 13 जुलाई को जारी हुआ।

क्या है पूरा घोटाला

फरवरी 2025 में पुलिस मुख्यालय (phq bhopal) की कल्याण और लेखा शाखा ने बिलों की जांच शुरू की थी। जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था।

48 पुलिसकर्मियों ने फर्जी प्रोलॉन्ग सर्टिफिकेट के सहारे भुगतान लिया था। साल 2023-24 और 2024-25 के बीच करीब 2.87 करोड़ रुपए का गलत भुगतान हुआ था। मामले में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

लेखा शाखा में तैनात रहे तीन कर्मचारी सूबेदार नीरज अहिरवार, एएसआई हरिहर सोनी और हर्ष वानखेड़े गिरफ्तार हुए थे। इन पर फर्जी प्रोलोंग सर्टिफिकेट बनाने का आरोप था।

जांच में हर्ष वानखेड़े पर 35 लाख रुपए की रिकवरी निकली। हरिहर सोनी पर 25 लाख और नीरज अहिरवार पर 20 लाख रुपए बकाया मिला। तीनों ने यह पूरी राशि एकमुश्त जमा कर दी है।

किन पर कितनी वसूली

घोटाले में शामिल 16 पुलिसकर्मियों पर कुल 66.43 लाख रुपए की वसूली निकाली गई। सबसे ज्यादा रिकवरी गौरव आरोनकर पर है, जो करीब 11 लाख रुपए है।

पूनम बघेल पर करीब 9 लाख और अंतिमा जैन पर करीब 8 लाख रुपए की वसूली है। राकेश त्रिपाठी और लीलाधर तिवारी मासिक किस्तों में राशि चुका रहे हैं। बाकी सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी रकम एकमुश्त जमा कर दी है।

mp police promotion news
mp police promotion news


शिकायत और आरोप

पदोन्नति सूची जारी होते ही विवाद (पुलिस प्रमोशन में बड़ा खेल!) शुरू हो गया। एएसआई प्रभांशु सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अफसरों से की है। उनका कहना है कि अपात्र कर्मचारियों को पदोन्नति देकर पात्र लोगों का हक मारा गया। उन्होंने रिव्यू डीपीसी यानी विभागीय पदोन्नति समिति (Departmental Promotion Committee) कराने की मांग रखी है। पुलिस मुख्यालय ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।

नियम क्या कहता है

एमपी के पदोन्नति नियम 2025 में साफ प्रावधान है। जिस कर्मचारी से सरकार को हुए नुकसान की वसूली चल रही हो, वह पदोन्नति के लायक नहीं माना जाता। वसूली पूरी होने के बाद भी एक साल तक उसे पदोन्नति नहीं मिल सकती। इसी नियम के आधार पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं। पात्र कर्मचारियों को इससे सीधा नुकसान होने की बात कही जा रही है।

अफसर ने क्या कहा

डीआईजी यानी उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General) प्रशासन रियाज इकबाल ने इस पर सफाई दी है। उनका कहना है कि प्रमोशन के लिए तय समय सीमा थी। कई विभागों से जांच की जानकारी समय पर नहीं आ सकी। इस वजह से आपत्तियों पर फैसला नहीं हो पाया। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी की जांच चल रही है, तो उसकी पदोन्नति निरस्त की जाएगी।

आगे क्या होगा

शिकायतकर्ता का दावा है कि पात्र पुलिसकर्मी पदोन्नति सूची से बाहर रह गए। ऐसे में उनके करियर पर भी असर पड़ सकता है। अब सबकी नजर पुलिस मुख्यालय की जांच रिपोर्ट पर टिकी है। अगर आरोप सही साबित हुए तो सूची में बदलाव तय माना जा रहा है। तब तक यह मामला विभाग में चर्चा का विषय बना रहेगा।

ये खबरें भी पढ़ें... एमपी पुलिस की समीक्षा, सीएम बोले- भर्ती बोर्ड जल्दी बनाएं, प्रमोशन प्रक्रिया तेज करें एमपी पुलिस सूबेदार और एएसआई परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक एमपी पुलिस के मास्टर प्लान से ड्रग्स तस्कर और साइबर माफियाओं का टूटेगा नेटवर्क एमपी पुलिस अब अंतरिक्ष से रखेगी अपराधियों पर नजर, लॉन्च करेगी 18 सैटेलाइट एमपी पुलिस प्रमोशन: जबलपुर रेंज में 301 प्रधान आरक्षक बने एएसआई
Tags:
  • phq
  • मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय
  • phq bhopal
  • फर्जी मेडिकल बिल
  • एमपी के पदोन्नति नियम 2025
  • पदोन्नति नियम 2025
  • पुलिस प्रमोशन में बड़ा खेल!
  • mp police promotion
  • mp police promotion news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब