MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, और गरीबों के मकान बनाएंगे प्राइवेट बिल्डर...

Sandeep Kumar | Oct 22, 2026, 22:12 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
MP Top News: Rajya Sabha bypoll announced, private builders to build houses for poor in MP and other top headlines
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...एमपी की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी की हाईलेवल जांच, मंत्री बोलीं-होगी कार्रवाई, इंदौर में 9 टीआई के तबादले, पुजारी विवाद में हटे टीआई को बड़ा थाना, प्रदेश को 3 साल में ड्रग्स मुक्त बनाने की तैयारी...

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट, 12 नवंबर को मतदान

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट पर उपचुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने 22 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इस सीट के लिए 12 नवंबर 2026 को मतदान होगा। जरूरत पड़ने पर उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। केंद्रीय मंत्री रहे एल.मुरुगन के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। चुनाव के लिए 26 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ें...



मध्य प्रदेश में 3 साल में ड्रग नेटवर्क खत्म करने की तैयारी, 500 से ज्यादा छात्रों वाले कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग समितियां

मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर सरकार सख्ती बढ़ाने जा रही है। अगले दो से तीन साल में ड्रग तस्करी का पूरा नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पुलिस और अन्य विभाग मिलकर काम करेंगे। वहीं, 500 से ज्यादा विद्यार्थियों वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग समितियां बनाई जाएंगी। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने गुरुवार को हुई बैठक में इसके निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़ें...



एमपी के शिक्षकों को मिल सकती है बड़ी राहत! शिक्षा मंत्री बोले- TET परीक्षा पर जल्द बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द बैठक करेंगे। इसमें विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। शिक्षकों को अधिकतम राहत देने के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। विभागीय नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं। गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। पूरी खबर पढ़ें...



एमपी के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी की हाईलेवल जांच, मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी की उच्चस्तरीय जांच होगी। नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सामान की कीमतों में अंतर की जांच होगी। दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में विभागीय बैठक का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सरकारी खरीदी से जुड़ी कई गड़बड़ियों की आशंका जताई गई थी। पूरी खबर पढ़ें...



MP में विपक्ष और सीजेपी को जवाब देने उतरेगी BJP की फौज, मंत्रियों-सांसदों को कमान; चलाएंगे लोकतंत्र बचाओ अभियान

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विपक्ष और सीजेपी (CJP) के सवालों का जवाब देने के लिए नई योजना बनाई है। पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ नाम से अभियान शुरू किया है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा, युवा संवाद और सोशल मीडिया पर कार्यक्रम होंगे। पूरी खबर पढ़ें...



पुलिस ड्राइवर फिरोज खान 90 करोड़ की जमीन खरीदी में गवाह, मां और पत्नी ने नीलामी में खरीदी एक करोड़ की संपत्ति

इंदौर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के ड्राइवर आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच जारी है। लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को उनके निवास पर छापा मारा था। जांच में अब तक 46 अचल संपत्तियों का पता चला है। इनकी बाजार कीमत 64 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। अब जांच में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें...



एमपी के कर्मचारियों ने की 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग, नहीं बढ़ा DA तो मनाएंगे काली दिवाली

मध्यप्रदेश के कर्मचारी केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं मिलने से नाराज हैं। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने काली दिवाली मनाने की चेतावनी दी है। संघ ने दिवाली से पहले 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारी काली दिवाली मनाएंगे। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें...



इंदौर में नौ टीआई बदले, विधायक शुक्ला के पुजारी विवाद में हटे टीआई को और बड़ा थाना मिला

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने 14 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। इनमें नौ थानों के टीआई भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा टीआई देवेंद्र सिंह कुशवाह की नई पदस्थापना को लेकर है। विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी से मारपीट के विवाद के बाद उन्हें एरोड्रम थाने से हटाया गया था। जांच के दौरान उन्हें डीसीपी कार्यालय में बैठाया गया था। अब उन्हें चंदन नगर जैसे अहम थाने की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा विवादों में रहे कुछ अन्य थाना प्रभारियों के कार्यभार भी बदले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें...



MP में गरीबों के मकान बनाएंगे प्राइवेट बिल्डर, रियूज्ड वाटर होगा अनिवार्य; भूमि विकास नियमों में भी बदलाव की तैयारी

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश सरकार शहरों के विकास के लिए तीन नई नीतियां लाने की तैयारी में है। इनमें हाउसिंग पॉलिसी और रियूज्ड वाटर पॉलिसी शामिल है। इसके अलावा जमीन के विकास से जुड़े नियमों में भी बदलाव होगा। इन तीनों प्रस्तावों को 28 अक्टूबर को भोपाल में होने वाले अर्बन कॉन्क्लेव में पेश किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें...



MPPSC-ESB के रिजल्ट में ही लिखी थी यह शर्त, हाईकोर्ट फैसले के बाद भी नतीजे क्यों रुके?

MP Top News: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के रिजल्ट पर गहरा संकट छाया हुआ है। हाईकोर्ट के ओबीसी आरक्षण के फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग अभी तक इसका कोई हल नहीं निकाल पाया है। क्या शासन अपने ही फैसले की अवमानना कर रहा है? पूरी खबर पढ़ें...

Tags:
  • MP Top News
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • प्रतिमा बागरी
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • एमपी टॉप न्यूज
  • MPPSC
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • पुलिस ड्राइवर फिरोज खान
  • एल.मुरुगन
  • ओबीसी आरक्षण