MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया कोर्ट की शरण में
गिरफ्तारी से बचने कोर्ट पहुंची कटनी पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, मांगी जमानत
कटनी जमीन सौदा मामले में कटनी की पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज ने अग्रिम जमानत मांगी है। दोनों आवेदन 22 अगस्त को दर्ज हुए। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश 25 अगस्त को सुनवाई करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ड्रोन, एआई और स्मार्ट गांव से बदलेगा एमपी, तैयार हुआ 2047 का रोडमैप
भोपाल में समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 कॉन्क्लेव आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कौशल और नवाचार पर जोर दिया। केंद्रीय संस्थानों ने सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, ड्रोन, कृषि, रोजगार, पर्यटन और वैज्ञानिक शोध से जुड़े प्रस्ताव रखे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
वन विभाग में प्रमोशन, दस साल बाद एकसाथ प्रमोट हुए 4506 अधिकारी-कर्मचारी
मध्यप्रदेश वन विभाग में 4506 कर्मचारियों की पदोन्नति हुई। CM मोहन यादव ने आभार सभा में कहा कि बाकी खाली पद भी जल्द भरे जाएंगे। दस साल से रुकी प्रक्रिया अब शुरू हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ग्वालियर हाईकोर्ट फीस घोटाले पर जबलपुर HC सख्त, अब होगी इंटरनल जांच
ग्वालियर में कोर्ट फीस से जुड़ा मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा है। यह मामला जनहित याचिका के रूप में दाखिल किया गया है। याचिका W.P. संख्या 31568/2026 के तहत पेश हुई है। याचिकाकर्ता मनोज पाल अधिवक्ता लिपिक हैं। उन्होंने खुद यह याचिका जनहित में दायर की है। एक्टिंग चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बड़वानी में नाराज जेन अल्फा 62 किमी पैदल निकले, बोले- अपना हक जानते हैं
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाया। सेंधवा के एकलव्य विद्यालय के छात्र 62 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने निकले। पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोका। बाद में कलेक्टर ने खुद पहुंचकर छात्रों की समस्याएं सुनीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांवड़ियों के जत्थे में घुसी स्कॉर्पियो, 26 घायल, भीड़ ने कार में लगाई आग
पीथमपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कांवड़ियों के जत्थे में घुस गई। हादसे में 26 श्रद्धालु घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही कार में आग लगा दी। भागते हुए ड्राइवर को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आदिवासी Gen-z को लेकर मप्र सरकार में मंथन, सीएम हाउस में नेताओं की बैठक
देशभर में चल रहे जेन जी के प्रदर्शनों को लेकर मप्र सरकार भी गंभीर है। सरकार की चिंता इस स्तर तक है कि सोमवार 24 अगस्त को आनन- फानन एक गोपनीय मीटिंग की गई। मुद्दा था- आदिवासियों का नेतृत्व करने वाले बड़े चेहरे की तलाश और आदिवासी जेन जी (Gen-z) को पार्टी से जोड़ने की कवायद। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में UPSC-MPPSC फ्री कोचिंग 5 सितंबर से शुरू, 31 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
भोपाल जिला प्रशासन एक बार फिर मुफ्त कोचिंग शुरू कर रहा है। यह कोचिंग यूपीएससी और एमपीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए है। रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। पहले आओ-पहले पाओ आधार पर 50 विद्यार्थियों का चयन होगा। क्लासेस 5 सितंबर से हिंदी भवन में शुरू होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मंत्री-अफसर ही नहीं, अब आम लोग भी बुक कर सकेंगे MP के PWD रेस्ट हाउस
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग यानी PWD (Public Works Department) के रेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस अब आम लोगों के लिए भी खुल गए हैं। अब तक यहां ठहरने का हक सिर्फ अफसरों और जनप्रतिनिधियों को था। आम आदमी इन भवनों में कदम भी नहीं रख सकता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शिक्षक TET में फेल तो नौकरी जाएगी! दूसरा मौका मिलेगा या नहीं, जानें ऐसे सवालों के जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने सेवारत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य कर दिया है। मध्य प्रदेश में परीक्षा की तारीख और सिलेबस तय हो चुका है। जिनकी सेवा 5 साल से कम बची है, उन्हें छूट मिलेगी। बाकी शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा पास करनी होगी। प्रमोशन चाहने वाले हर शिक्षक के लिए TET जरूरी होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अतिथि विद्वानों को 25% आरक्षण सही, चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज की
एमपी टॉप न्यूज।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अतिथि विद्वानों को दिए गए 25 प्रतिशत आरक्षण को सही ठहराया है। कोर्ट ने इस आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। यह मामला सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक भर्ती से जुड़ा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नौकरी का झांसा और फर्जी IAS का रुतबा दिखाकर ठगे 9 लाख, भाई-बहन गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें।अशोकनगर में खुद को IAS और टूरिज्म अफसर बताने वाले भाई-बहन गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे। आरोपियों ने 4 युवाओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...