MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: ट्विशा शर्मा केस में SC की दो टूक...
हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार भोजशाला पहुंचे सीएम मोहन यादव
मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक भोजशाला में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली बार मां वाग्देवी की पूजा की। हवन और यज्ञ के साथ पूरे परिसर में उत्सव का माहौल था। हाईकोर्ट फैसले के बाद यह दौरा राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम माना गया। भक्तों में खुशी और श्रद्धा की लहर देखने को मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा, अलका की रिमांड
मप्र हनी ट्रैप पार्ट टू की गंभीरता इसी बात से सामने आती है कि पुलिस हद दर्जे की गोपनीयता रख रही है। आरोपियों और मीडिया का आमना-सामना रोकने के लिए एक बार फिर मुख्य किरदार रेशू चौधरी के साथ ही श्वेवा जैन, अलका दीक्षित. विनोद शर्मा, जयदीप दीक्षित. लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित सभी को गुपचुप पेश किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी सरकार का बड़ा फैसला, 10 हेक्टेयर से कम जमीन पर अब नहीं बन सकेगी टाउनशिप
मध्य प्रदेश सरकार ने टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब मास्टर प्लान में लैंड यूज बदलवाकर छोटे इलाके में टाउनशिप बनाना आसान नहीं होगा। नगरीय विकास विभाग ने नगर और ग्राम निवेश नियम 2012 में संशोधन कर इसे स्पष्ट किया है। बता दें कि 10 हेक्टेयर से कम भूमि पर अब टाउनशिप नहीं बन सकेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर, डीजल ₹100 पार, जानिए आपके जिले में क्या है दाम
मध्य प्रदेश (MP) में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 25 मई 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया। भोपाल में अब पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर हो गई है। एमपी के पांच बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे महंगा है। उज्जैन में डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, मीडिया में नहीं जांच एजेंसी में बयान दें पीड़ित और आरोपी
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार की कार्रवाई की सराहना की। कोर्ट ने कहा कि जब जांच में पक्षपात जैसे आरोप आए, तो सरकार ने तुरंत CBI जांच की तरफ कदम बढ़ाए। कोर्ट ने माना कि इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से देख रही है। सुनवाई में कोर्ट को यह भी बताया गया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम हो चुका है। ट्विशा का अंतिम संस्कार भी हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल के सरकारी दफ्तरों में दौड़ेंगी 2500 ई-कारें, बनेंगे 80 नए चार्जिंग स्टेशन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बहुत खबर सामने आई है। अब यहां के सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल और डीजल गाड़ियां दिखाई नहीं देंगी। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठा रही है। इसके लिए भोपाल स्मार्ट सिटी ने एक बेहद शानदार योजना तैयार की है। सरकारी परिवहन को पूरी तरह हाईटेक और साफ-सुथरा बनाया जाएगा। अब अफसरों के सफर के लिए सिर्फ बिजली से चलने वाली गाड़ियां मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल‑इंदौर‑उज्जैन में वक्फ बोर्ड का बड़ा एक्शन, अब माफियाओं की नहीं चलेगी चाल
मध्यप्रदेश में नया वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद वक्फ बोर्ड ने कार्रवाई की रफ्तार बढ़ा दी है। बोर्ड ने उन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने वक्फ संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया या अवैध कब्जा किया है। कुल मिलाकर 41 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली के नोटिस भेजे गए हैं। भोपाल के वक्फ यतीमखाना शाहजहानी के प्रबंधक को अकेले 28.96 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया। यह वक्फ बोर्ड का अब तक का सबसे बड़ा नोटिस बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Board 5th 8th Re-exam: गर्मी के कारण परीक्षा टालने की मांग, सरकार को लिखा पत्र
MP में भीषण गर्मी के चलते 5वीं और 8वीं की री-एग्जाम टालने की मांग तेज हो गई है। बच्चों को लू से बचाने के लिए सरकार को पत्र लिखकर तारीख आगे बढ़ाने की अपील की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल में यूनियन कार्बाइड के परिसर में बनेगा मिनी फॉरेस्ट, लगेंगे 1.5 लाख पेड़
यूनियन कार्बाइड परिसर में 41 साल पुरानी गैस त्रासदी के बाद नया रूप दिया जा रहा है। 67 एकड़ में 1.5 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। मिनी फॉरेस्ट से भोपाल को नई सांस, पर्यावरण सुधार और पर्यटन के अवसर मिलेंगे। CM मोहन यादव ने इस पहल की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल के सरकारी दफ्तरों में दौड़ेंगी 2500 ई-कारें, बनेंगे 80 नए चार्जिंग स्टेशन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बहुत खबर सामने आई है। अब यहां के सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल और डीजल गाड़ियां दिखाई नहीं देंगी। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठा रही है। इसके लिए भोपाल स्मार्ट सिटी ने एक बेहद शानदार योजना तैयार की है। सरकारी परिवहन को पूरी तरह हाईटेक और साफ-सुथरा बनाया जाएगा। अब अफसरों के सफर के लिए सिर्फ बिजली से चलने वाली गाड़ियां मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जल गंगा संवर्धन अभियान से बदलेगी एमपी की सूरत, गंगा दशहरा पर सीएम ने जनता से की खास अपील
एमपी टॉप न्यूज: गंगा दशहरा के पावन मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता से बात की। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों के नाम एक खास संदेश जारी किया है। सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति में नदियों को देवी का रूप मानते हैं। इसलिए पानी को बचाना देश के निर्माण के लिए बहुत जरूरी काम है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अब मध्य प्रदेश भी पानी की सुरक्षा में बड़ी छलांग लगा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दतिया विधानसभा उप-चुनाव 2026 : तैयारियों का श्रीगणेश, ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग आज से
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें : कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी जाने के बाद अब दतिया में विधानसभा उप-चुनाव 2026 की हलचल तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में दतिया के उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिजेंद्र सिंह यादव ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम (EVM) और वीवीपीएटी (VVPAT) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की तारीख तय कर दी गई है। यह पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...