MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, उमरिया कलेक्टर पर 25 हजार का जुर्माना

Sandeep Kumar | Jun 26, 2026, 21:25 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, निर्मला सप्रे दलबदल मामला: अब SC जाएंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग, एमपी को मिलेंगे 13 और आईएएस अफसर, उमरिया कलेक्टर पर 25 हजार का जुर्माना, यूसीसी से पूरी तरह बाहर रहेंगे आदिवासी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी को मिलेंगे 13 और आईएएस अफसर, 39 SAS अधिकारियों में से होगा चयन

मध्य प्रदेश के अफसरों के लिए 25 जून का दिन खास रहा। भोपाल स्थित मंत्रालय में UPSC की DPC (Departmental Promotion Committee) बैठक हुई। इसमें 27 SPS (State Police Service) अफसरों के नामों पर विचार किया गया। इनमें से 8 अफसरों को IPS में पदोन्नति (IPS Promotion) की मंजूरी दे दी गई। अब इन 8 अफसरों को जल्द ही mp IPS कैडर आवंटन की आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी। वहीं अब IAS अवॉर्ड DPC की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



निर्मला सप्रे दलबदल मामला: अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

बीना विधायक निर्मला सप्रे (Nirmala Sapre) के कथित दलबदल मामले में नया मोड़ आया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हाईकोर्ट ने स्पीकर को निर्देश देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। कांग्रेस जल्द SLP दायर करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कर्बला मैदान जमीन विवाद पर मेले की हाईकोर्ट से मंजूरी, MIC के प्रस्ताव को किया निरस्त

कर्बला मैदान को लेकर चल रहे विवाद के बीच में मामला हाईकोर्ट पहुंचा। यहां से मेला लगाने को मंजूरी मिल गई है। हाईकोर्ट ने कहा कि पहले मंजूरी दे दी थी और अचानक मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) ने इसे निरस्त किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राजभवन की दौड़ तेज! मंगूभाई को एक्सटेंशन या मध्य प्रदेश को मिलेगा नया राज्यपाल?

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का पांच वर्षीय कार्यकाल 8 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसी के साथ राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उन्हें कार्यकाल विस्तार मिलेगा या फिर दिल्ली दरबार किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगा? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर नगर निगम में नामांतरण घोटाला! आधी रात अधिकारियों की ID से संपत्ति खातों में हेरफेर

इंदौर नगर निगम के संपत्तिकर रिकॉर्ड में बड़ा घोटाला सामने आया है। जनवरी से मार्च 2026 के बीच रात 10 बजे से सुबह 3 बजे के बीच 370 खातों में मालिकों के नाम बदले गए। दो उपायुक्तों की आधिकारिक ID का दुरुपयोग हुआ। 6 लोगों को नोटिस जारी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



उमरिया कलेक्टर पर 25 हजार का जुर्माना, जेब से भरनी होगी रकम

जबलपुर हाईकोर्ट ने उमरिया कलेक्टर के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 25 हजार रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया है। अदालत ने साफ कर दिया कि यह राशि सरकारी खजाने से नहीं बल्कि कलेक्टर को अपनी जेब से जमा करनी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में यूसीसी से पूरी तरह बाहर रहेंगे आदिवासी! धर्मांतरित को नहीं मिलेगी छूट

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा अपडेट आया है। कमेटी आदिवासियों को कानून से बाहर रखने पर विचार कर रही है। वहीं स्वेच्छा से अपनाने का विकल्प मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



गर्लफ्रेंड का गला रेत प्रेमी ने खुद को मारी गोली, कार से मिले सुसाइड नोट ने खोले राज

अशोकनगर के ईसागढ़ रोड पर एक कार में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक रितिक सोनी ने पहले मुस्कान जैन की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन अफसर ने सांभर को पोहा खिलाया, सस्पेंड किए गए

एमपी टॉप न्यूज:सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सांभर को पोहा खिलाने और उसे छूने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद प्रभारी सहायक संचालक विनोद वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। वन विभाग ने इसे सेवा नियमों का उल्लंघन माना है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सात साल छोटे बॉयफ्रेंड के लिए पत्थर से कुचलवाया पति का सिर, मास्टरमाइंड पत्नी ने उगले राज

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 35 वर्षीय रघुनाथ खैरवार की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई। पत्नी रामकली अपने से सात साल छोटे प्रेमी नीरज कुमार शाह के साथ रहना चाहती थी। पति रास्ते में रुकावट था। इस रुकावट को दूर करने पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश कर पति की हत्या करवा दी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी नीरज और उसके साथी सूरज सहित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर नगर निगम
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  • उमंग सिंघार
  • यूसीसी
  • निर्मला सप्रे
  • कर्बला मैदान जमीन विवाद
  • उमरिया कलेक्टर
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें