MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Mar 22, 2026, 21:26 IST
nakul nath
नमस्कार, गुना SP और सीधी कलेक्टर को सीएम ने हटाया, कर्ज चुकाने को मध्यप्रदेश सरकार बेच रही अपनी जमीनें। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, गुना एसपी और सीधी कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाया

मध्य प्रदेश में गुना कैश डील मामला सामने आने और सीधी में औचक निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी और सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। गुना में अंकित सोनी की जगह आईपीएस हितिका वासल लेंगी। वे अब तक इंदौर में 15 भी बटालियन में तैनात थीं। राज्य सरकार ने सीधी में स्वरोचित सोमवंशी की जगह नई नियुक्ति भी कर दी। 2013 बैच के IAS विकास मिश्र अब सीधी कलेक्टर होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पूर्व सांसद नकुलनाथ इंदौर आए, रसोई गैस, मेट्रो पर बीजेपी को घेरा, वर्मा, बाकलीवाल के यहां गए

पूर्व सांसद नकुलनाथ रविवार को दोपहर से शाम तक इंदौर दौर पर रहे। वह यहां पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के यहां पत्नी सुभद्र वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने गए। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनय बाकलीवाल के यहां भी गए। वहीं मीडिया से छोटी चर्चा में बीजेपी सरकार को घेरा। उनके साथ विधायक सुखदेव पांसे भी थे। दोनों ने पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से भी श्रृंद्धाजलि अर्पित की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कांग्रेस के अरुण यादव का भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी से इंकार, बीजेपी का तंज, कांग्रेस में नेतृत्व की कमी

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी हलचल के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अपनी उम्मीदवारी से इंकार कर दिया है। बुरहानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। इससे पहले, दिग्विजय सिंह और जीतू जैसे कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी उम्मीदवारी से हटने की बात की थी। बीजेपी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में राजनीतिक खेल : नगर निगम की नाक के नीचे करण औजला शो में 1 करोड़ की टैक्स चोरी

इंदौर में हुए कई बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट में से एक करण सिंह औजला शो में वही हुआ, जो पहले ही अंदेशा था। नगर निगम की नाक के नीचे आयोजक शो करके चले गए और निगम को टैक्स के नाम पर केवल 27 लाख मिले। इसका मंच तो चार दिन पहले ही सज गया था जब आयोजक व आयोजन से जुड़े कुछ लोग एक नेताजी के यहां मिलने चले गए थे और उन्हें पूरा मान-सम्मान दे दिया था। इसके बाद पूरे मामले में निगम बैकफुट पर रहा। साथ ही, आयोजकों पर कोई ज्यादा जोर नहीं चल सका। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एक बार फिर खाकी हुई बदनाम, गुना में एक करोड़ के बदले 20 लाख की डील, थाना प्रभारी समेत 5 सस्पेंड

मध्य प्रदेश के सिवनी कांड की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि गुना पुलिस ने वैसा ही कारनामा कर दिया है। एक करोड़ की नकदी पकड़ने के बाद 20 लाख रुपए का गुप्त सौदा कर गाड़ी छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी रोजगार मेला: ग्वालियर, मुरैना सहित 5 जिलों में 1890 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश के आकांक्षी युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के कुछ जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में नौकरी (Latest Sarkari Naukri) दिलाना है। अगर आप 10वीं पास या ग्रेजुएट हैं, तो यह मौका आपके लिए है। ग्वालियर और मुरैना जैसे जिलों में यह मेले लग रहे हैं। गुना, बड़वानी और शिवपुरी के युवा भी इसमें शामिल हो सकते हैं। कुल 1890 पदों पर सीधी भर्ती (govt jobs 2026) की योजना बनाई गई है। अपनी योग्यता के अनुसार आप अच्छी कंपनी चुन सकते हैं। रोजगार कार्यालयों के माध्यम से यह सुनहरा मौका मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल नगर निगम की बैठक कल, शहर की पार्किंग और गोमांस के मुद्दे पर होगी चर्चा

भोपाल नगर निगम की परिषद की मीटिंग 23 मार्च को होने जा रही है। इस मीटिंग में भोपाल शहर सरकार का बजट पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बार का बजट तीन हजार 500 करोड़ रुपए का होगा। हालांकि मंत्री और विधायकों की आपत्ति के बाद प्रॉपर्टी या जल कर बढ़ाने की संभावना कम बताई जा रही है। वहीं पिछले साल तीन हजार 611 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कर्ज चुकाने को एमपी सरकार बेच रही अपनी जमीनें, 101 सरकारी संपत्तियां नीलाम

मध्यप्रदेश सरकार पर कर्ज (एमपी सरकार कर्जा) का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे चुकाने और ब्याज भरने के लिए सरकार के पास कई बार लोन लेने तक की नौबत आ जाती है। इन्हीं हालात में सरकार ने लोक संपत्तियां बेचकर राजस्व जुटाने का रास्ता अपनाया है। 2016 में लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का गठन हुआ था। इसके बाद से अब तक करीब 10 वर्षों में 101 लोक संपत्तियां नीलाम की जा चुकी हैं। इनसे सरकार को करीब 1110 करोड़ रुपए मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



तीन लाख CSS कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन और मानदेय

एमपी टॉप न्यूज: राज्य सरकार ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के तहत काम करने वाले 3 लाख से ज्यादा CSS कर्मचारियों और मानदेय कर्मियों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें हर महीने समय पर वेतन और मानदेय मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पत्नी ने नहीं बनाई पालक की सब्जी तो पति ने उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के जामर्दा (टिगरिया) गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पति सुनील ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी शीलाबाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। यह घटना सुबह के समय घटी और इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुनील ने अपनी पत्नी को घर के पास खेत में ले जाकर यह अपराध किया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल नगर निगम
  • नकुलनाथ
  • अरुण यादव
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें